योगी सरकार ने अपना दल के आशीष पटेल को दिया एनडी तिवारी का बंगला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन के बाद खाली हुए लखनऊ के उनके बंगले को अपना दल (सोनेलाल) के अध्यक्ष आशीष पटेल को आवंटित किया है। पटेल को माल एवेन्यू स्थित बंगला नंबर वन-ए एमएलसी की हैसियत से अलॉट किया गया हैं। बंगले में अपना दल का कार्यालय बनाए जाने की भी बात कही जा रही है। एमएलसी आशीष पटेल केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति भी हैं। अपना दल केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा का सहयोगी दल है।

uttar pradesh former cm nd tiwari bungalow alloated to apna dal president ashish patel

विशेष सचिव एवं राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने एक-ए माल एवेन्यू एमएलसी आशीष पटेल को आवंटित किए जाने का कार्यालय आदेश जारी किया है। वो काफी समय से बड़े बंगले की मांग कर रहे थे। इसे भाजपा की सहयोगियों को खुश रखने की कोशिश की तरह देखा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का खाली किया गया माल एवेन्यू स्थित बंगला नंबर-10 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष विधायक शिवपाल यादव को आवंटित किया था।

uttar pradesh former cm nd tiwari bungalow alloated to apna dal president ashish patel

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के एक और सहयोगी कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बंगले की मांग अभी पूरी नहीं हुई है। राजभर काफी समय से अपने दफ्तर के लिए बड़ा बंगला चाह रहे हैं, पर सरकार ने अब तक उन्हें कोई बंगला आवंटित नहीं किया है। इसके लिए वह कई पत्र भी लिख चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह ने जो बंगले खाली किए हैं, उनका किसी को आवंटन नहीं किया गया है। इन बंगलों को लेकर सरकार में शामिल मंत्रियों से सहयोगियों तक कई नेता लेना चाह रहे हैं और इसको लेकर भागदौड़ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+