उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई स्थित एक केमिकल फैक्टरी में आग लग गई है। गुरुवार देर रात इस फैक्ट्री में आग लगी है, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फैक्ट्री से उठ रही आग की लपटे दूर तक दिख रही हैं और आसपास धुंआ फैला हुआ है।

आग लगने के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। अभी जनहानि की कोई जानकारी सामने आई है लेकिन आर्थिक तौर पर काफी नुकसान होने का अंदेशा है। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों के बारे में अभी नहीं पता लग पाया है। आग बुझने के बाद ही इस बारे में पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications