47 के हुए सीएम योगी: पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई, जानें उनके जीवन से जुड़ी अहम बातें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। योगी आदित्यनाथ आज 47 साल के हो गए हैं। 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तब का उत्तर प्रदेश) पैदा हुए अजय सिंह बिष्ट यानि योगी आदित्यनाथ अपना जन्मदिन नहीं मनाते हैं। लेकिन उनके चाहने वाले उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं। सीएम योगी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष एंव गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट लिखा, उत्तर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। योगी जी ने उत्तर प्रदेश को, विशेषकर कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाने में सराहनीय काम किया है, और साथ ही कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है

आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है

मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के राजपूत परिवार में जन्मे आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में उनकी शुरुआती शिक्षादिक्षा हुई। इसके बाद 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद 1990 में वे ग्रेजुएशन करने कोटद्वार के गढ़वाल यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां से उन्होंने गणित से बीएससी पास की। योगी आदित्यनाथ 1993 में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर रिसर्च करने गोरखपुर आए।

महज 26 साल की उम्र में बन गए सांसद

महज 26 साल की उम्र में बन गए सांसद

जिसके बाद उनका पूरा जीवन ही बदल गया। गोरक्षनाथ पीठ के महंत अवैद्यनाथ के सान्धिय में रिसर्च कर अजय सिंह उनके प्रिय शिष्य बन गए। 1994 में अजय सिंह बिष्ट सांसारिक मोहमाया त्यागकर पूर्ण संन्यासी बन गए। इसके बाद उनके गुरु अवैद्यनाथ ने उन्हें नया नाम योगी आदित्यनाथ दिया। आदित्यनाथ ने 1998 में सबसे पहले गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। तब उनकी उम्र महज 26 साल थी। वे लगातार पांच बार गोरखपुर सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल 2002 में हिंदू युवा वाहिनी बनाई।

20 मार्च 2017 को देश के सबसे बड़े सूबे के बने सीएम

20 मार्च 2017 को देश के सबसे बड़े सूबे के बने सीएम

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने पांचवी बार गोरखपुर से चुनाव लड़ा। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला। 2017 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ पर भरोसा कर चुनाव प्रचार की कमान उन्हें दी। जिसका नतीजा यह हुआ कि, यूपी में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की। जिसके बाद विधायक दल ने उन्हें योगी आदित्यनाथ को अपना नेता चुना। जिसके बाद 20 मार्च 2017 को उन्‍होंने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दीं

सीएम योगी के जन्मदिन पर कई नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की अपने-अपने अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के नित नये मापदंड स्थापित करेगा। आपकी दीघार्यु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास एवं सुशासन के पथ पर तेजी से अग्रसर है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीघार्यु की प्रभु से कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+