LIVE: रामलला के दर्शन को अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, जानिए पूरा कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के सीएम जब अयोध्या की पावन धरती पर कदम रखेंगे तो सिर्फ एक शासक के रूप में नहीं बल्कि बतौर रामभक्त भी।
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। वो लगभग पूरा दिन अयोध्या-फैजाबाद में बिताएंगे। इस दौरान वह अयोध्या में रामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन भी करेंगे। ऐसे में जाहिर है कि मुख्यमंत्री के इस दौरे पर लोगों की नजरें तो हैं ही साथ ही राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे पर जिले में जबरदस्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>आईए

सुबह 8:35 पर लखनऊ से हुए रवाना
- सीएम योगी आदित्यनाथ का कारवां सुबह 8:35 पर लखनऊ से रवाना हुआ।
- जिसके बाद 9:00 बजे वो फैजाबाद हवाई पट्टी पहुंचे।

राम जन्मभूमि पर करेंगे आरती
- 9:20 से 11 बजे तक: सबसे पहले मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि फिर राम की पैड़ी और सरयू नदी के घाट पर आरती करेंगे।
- 11:30 से 12 बजे तक: अवध यूनिवर्सिटी में पार्टी के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

कानून व्यवस्था की समीक्षा
- 12 बजे से 2:30 बजे तक: यहां वे फैजाबाद मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे जिसमें मंत्री, विधायक सभी मौजूद रहेंगे।
- 2:50 से 3:30 बजे तक: राम जन्मभूमि न्यास के पहले अध्यक्ष रामचन्द्र परमहंस के दिगंबर अखाड़ा में रहेंगे।
- 3:35 से 4:35 बजे तक: दीनबंधु अस्पताल का निरीक्षण करेंगे, रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंथ नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे।
- 5:15 बजे शाम को फैजाबाद के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा का उद्घाटन करेंगे।
- सरकार अयोध्या में फाइव स्टार होटल बनाएगी।
- पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शहर और आसपास पर्यटन केंद्र बनाए जाएंगे।
- सरयू नदी के घाटों की सफाई कराई जाएगी और उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
- अयोध्या तक आने के लिए रेल सेवा को बेहतर किया जाएगा।
- रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
- फैजाबाद में मौजूद हवाई पट्टी को घरेलू एयरपोर्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा।
- अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर खाने की जगहों और बाजारों को विकसित किया जाएगा।

अस्पताल का निरीक्षण

योगी का एक घंटा होगा रिजर्व
करीब ढाई घंटे तक फैजाबाद मंडल के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री दोबारा अयोध्या पहुंचकर दिगम्बर अखाड़े में एक घंटा व्यतीत करेंगे। यह समय उनका रिजर्व रखा गया है। बताया गया कि मुख्यमंत्री का भोजन एवं विश्रम भी दिगम्बर अखाड़े में ही होगा। करीब दोपहर 3.30 बजे मुख्यमंत्री का काफिला दिगम्बर अखाड़े से निकल जाएगा।

रामभक्त हैं योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के सीएम जब अयोध्या की पावन धरती पर कदम रखेंगे तो सिर्फ एक शासक के रूप में नहीं बल्कि बतौर रामभक्त भी। ये पहली बार नहीं है जब योगी आदित्यनाथ अयोध्या जा रहे हैं। इससे पहले वो अपने गुरू और गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ के साथ अयोध्या आ चुके हैं। महंत अवैद्यनाथ के दिगंबर अखाड़े के महंत रामचन्द्र परमहंस के साथ बेहद अच्छे संबंध थे। रामचन्द्र परमहंस राम जन्मभूमि न्यास के पहले अध्यक्ष भी थे। ये न्यास भव्य मन्दिर के निर्माण के लिए गठित किया गया था। महंत अवैद्यनाथ खुद इसके सदस्य भी रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications