सीबीआई करेगी हाथरस केस की जांच, सीएम योगी ने की सिफारिश

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई करेगी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र से सिफारिश की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से यूपी सरकार इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं। हाथरस में हुई घटना को लेकर देशभर में गुस्सा देखने को मिला है। मामले में पीड़िता के परिवार ने प्रशासन और योगी सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी और कई संगठनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

डीजीपी की रिपोर्ट के बाद फैसला

डीजीपी की रिपोर्ट के बाद फैसला

शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी हाथरस पहुंचे थे। दोनों ने यहां परिवार से बात की और फिर लखनऊ लौट गए। लखनऊ पहुंचते ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी एचसी अवस्थी ने सीएम योगी से मुलाकात करके मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सीबीआई जांच को लेकर सिफारिश यूपी सरकार ने की है।

Recommended Video

    Hathras Case: पीड़ित परिवार से मिले UP ACS Home और DGP, कहा- दोषियों को मिलेगी सजा | वनइंडिया हिंदी
    एक दिन पहले एसपी,डीएसपी हुए हैं सस्पेंड

    एक दिन पहले एसपी,डीएसपी हुए हैं सस्पेंड

    हाथरस में दलित लड़की के साथ दरिंदगी और हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक दिन पहले शुक्रवार को एसपी विक्रांत वीर सिंह, सीओ राम शब्द, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, एसआई जगवीर सिंह और हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित किया है।

    पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन पर लगते रहे आरोप

    पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन पर लगते रहे आरोप

    हाथरस के चंदपा क्षेत्र में अपनी मां के साथ खेतों में गई 19 साल की दलित लड़की के साथ 14 सितंबर को गांव के ही दूसरी जाति के चार युवकों ने कथित तौर पर रेप किया था। लड़की के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई और दरिंदगी की हद करते हुए उसकी जीभ काट दी गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 29 सितंबर को लड़की ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि लड़की के साथ घटना होने के बाद पहले तो आठ दिन तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने और रेप की धाराओं को उसमें जोड़ने में आनाकानी की। इसके बाद जब पीड़िता की मौत को गई तो रात में परिजनों की मर्जी के खिलाफ जबरन रात में लड़की का दाह संस्कार कर दिया। परिवार ने डीएम और सीनियर अफसरों पर प्रेशर डालने और धमकाने के आरोप लगाए हैं।

    ये भी पढ़िए - हाथरस केस में एसपी-डीएसपी सस्पेंड, आरोपियों और पीड़ित परिवार का होगा नार्को टेस्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+