सीएम योगी बोले- हिंदू होने का अर्थ मंदिर जाना, पूजा करना और टीका लगाना नहीं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर का दौरा किया। यहां पर उन्होंने पहले आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की और इसके बाद वह महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित एक संगोष्ठि में शामिल होने के लिए गोरखधाम मंदिर पहुंचे। यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि हिंदू होने का अर्थ है कि मंदिर जाना, पूजा करना और टीका लगाना नहीं है।

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनेक विशेषताओं में लोक कल्याण प्रमुख है। भारतीय संस्कृति का निचोड़ ही परोपकार है। परोपकार लोक कल्याण का पर्याय है। भारतीय जीवन मूल्य में स्वयं के स्वार्थ को जगह नहीं है। वही जीवन श्रेष्ठ है जो दूसरों के कल्याण के लिए समर्पित हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे धर्म में कहीं नहीं कहा गया कि हम किसी की पूजा करें, किसी का न करें। यह भी नहीं कहा गया कि हिंदू का अर्थ मंदिर में पूजा करना, टीका लगाना होता है। हमारी संस्कृति के अंतर्गत भारतीय धर्म ने कभी उपासना को बंधन नहीं बनाया। हमारी संस्कृति का उद्देश्य वसुधैव कुटुंबकम है।

सीएम योगी ने कहा कि, अयोध्या से आए जगद्गुरु राघवाचार्य ने कहा कि दोनों ब्रह्मालीन महंतों को वास्तविक श्रद्धांजलि यही है कि जिन जीवन मूल्यों के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया, उसे पूरा करने में अपनी संपूर्ण शक्ति लगा दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+