योगी आदित्यनाथ ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, बोले- कांग्रेस का सफाया होने वाला है

नई दिल्लीः यूपी की दो लोकसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इसी दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी बहुत सारी चीजों को फाड़ देते हैं इसलिए जनता उनकी बातों को भी फाड़ देती हैं। राहुल गांधी जहां भी जाते हैं कांग्रेस का सफाया कर देते हैं। अब वो कर्नाटक जाने वाले हैं वहां भी कांग्रेस का सफाया होना वाला है।

योगी ने साधा राहुल पर निशाना

योगी ने साधा राहुल पर निशाना

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग कांग्रेस की नकारात्मक मानसिकता का लगातार नकार रहे हैं। राहुल गांधी को ये समझना चाहिए। बता दें, आज यूपी की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं।

आज सुबह 7 बजे से लेकर 5 बजे तक किए जाएंगे वोट

सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव पीएम मोदी के विकास कार्यों के आधार पर बहुमत के साथ जीतेगी। 2019 के नतीजे भी बीजेपी के लिए अच्छे होंगे। साल 2019 लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी के बीच के बीच गठबंधन देखने को मिला है। इन सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे से लेकर 5 बजे तक किए जाएंगे।

कौशलेंद्र पटेल को मिला है टिकट

कौशलेंद्र पटेल को मिला है टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने फूलपुर लोकसभा सीट से कौशलेंद्र पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। कौशलेंद्र पटेल कासी के पूर्व मेयर हैं। बीजेपी ने इस सीट पर पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+