जल संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड में दलितों का दर्द, उच्च जाति के लोग छूने तक नहीं देते हैंडपंप
नई दिल्ली। पानी की कमी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में दलितों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से जो पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं, वो ज्यादातर उच्च जाति के लोगो की बहुलता वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं। हैंडपंप भी ज्यादातर उच्च जाति के लोगों के इलाकों में ही लगवाए गए हैं। ऐसे में कुछ लीटर पानी के लिए दलितों को कई-कई किमी चलना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उनको पानी के टैंकर से भी दूर ही रहने को कहा जाता है। जो पानी उनके बर्तन में डाला जाता है, उसी को लेकर उन्हें आना पड़ता है।

कुछ लीटर पानी के लिए कई-कई किमी चल रहे दलित
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, तेंदुरा गांव के दलितों का कहना है कि जो हैंडपंप लगवाए गए हैं वो सभी उच्च जाति के लोगों के घरों के पास हैं। वो हैंडपंप छूने तक से भी मना कर देते हैं। ऐसे में दूसरे गावों में चलकर जाते हैं, जहां दलितों के घरों के पास पंप हैं। पानी के लिए कई-कई किमी चलना पड़ता है।

लाठी लेकर पंप पर खड़े हो जाते हैं उच्च जाति के लोग
दलितों का कहना है कि पानी लगातार कम हो रहा है, ऐसे में अगर सवर्ण लोग पानी देते भी हैं तो सिर्फ एक बाल्टी ही देते हैं। हैंडपंप के पास वो लोग लाठी लेकर खडे़ हो जाते हैं। उच्च जाति के लोगों का कहना है कि पानी की चोरी हो रही है। ऐसे में ध्यान रखा जा रहा है, वहीं उनका कहना है कि पानी कम है तो कैसे किसी और को भरने दें। प्रशासन का कहना है कि जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो रहा है, जहां से भी पानी की कमी की बात सामने आ रही है। टैंकर भेजे जा रहे हैं।

जल संकट से जूझ रहा है बुंदेलखंड
बुंदेलखंड पानी की भारी कमी से जूझ रहा है। एक तरफ जहां लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं तो वहीं सूखे की वजह से किसानों की हालत चिंताजनक है। कई गांवो में भारी तादाद में लोग पानी की कमी के चलते पलायन तक कर गए हैं।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications