'रोज मार नहीं खा सकती...' मरने से पहले वीडियो में बोली UP की बेटी, शादी के बाद अमेरिका में पति करने लगा टॉर्चर
विदेश में ब्याही गई उत्तर प्रदेश के बिजनौर की बेटी के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। टॉर्चर की शिकार कुलदीप कौर की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। bijnor kuldeep kaur new york domestic abuse
नई दिल्ली / बिजनौर (UP), 06 अगस्त : उत्तर प्रदेश के बिजनौर की मंदीप कौर की शादी 2015 में रंजोधबीर सिंह संधू से हुई थी। पति अमेरिका लेकर चला गया। इसके बाद इंसान रंजोधबीर के भेष में छिपा दरिंदा सामने आया। ससुराल वालों की टॉर्चर से परेशान मंदीप ने अंत में मौत को गले लगा लिया। सोशल मीडिया के दौर में मामला वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया है। खुदकुशी से पहले मंदीप वीडियो में अपने पति का करतूत बताते हुए कहती हैं कि वह अब और पिटाई बर्दाश्त नहीं कर सकती। बिजनौर के पीड़ित परिवार की शिकायत पर नजीबाबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

30 साल की मंदीप के साथ हैवानियत
अमेरिका में आत्महत्या से पहले रिकॉर्ज की गई भारतीय महिला की वीडियो वायरल हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। 30 वर्षीय मंदीप कौर एक वीडियो में अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में विस्तार से बताती हैं। मंदीप की मौत के बाद वायरल वीडियो और पीड़ित परिवार की कंप्लेन के आधार पर यूपी पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला की आत्महत्या का कारण "केवल बेटियों को जन्म देना" है। 30 साल की मंदीप कौर ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मंदीप कहती हैं, "मैंने यह सब सहन किया, उम्मीद है कि वह एक दिन अपना व्यवहार सुधारेगा।"

आठ साल हो गए... अब पिटाई नहीं सह सकती
भावुक करने वाले वीडियो में मंदीप कहती हैं, पिताजी, मैं मरने वाली हूं, मुझे माफ करना। उन्होंने कहा, आठ साल हो गए हैं... मैं अब रोज मार-पीट नहीं सह सकती। मंदीप दो बेटियों की माँ थीं। बेटियों की उम्र 6 साल और 4 साल है। उन्होंने पंजाबी में बोलते हुए, अपने पति और ससुराल वालों पर आत्महत्या करने के लिए "मजबूर" करने का आरोप भी लगाया।

बेटी की मौत के बाद परिजनों की कंप्लेन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 4 अगस्त को मंदीप की मृत्यु हो गई। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंदीप के परिवार ने बताया, हम चाहते हैं कि मंदीप की बेटियां अब सुरक्षित रहें। वे अभी भी अपने पिता के साथ हैं। मंदीप के पिता जसपाल सिंह ने यूपी पुलिस के पास आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में मौजूद रिश्तेदार पुलिस के साथ मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।
अमेरिका में ट्रक ड्राइवर था रंजोधबीर
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक मंदीप और रंजोधबीर सिंह संधू यूपी के बिजनौर के अलग-अलग गांवों में रहते हैं। दोनों की शादी 2015 में तय हुई थी। परिवार ने कहा कि रंजोधबीर ट्रक ड्राइवर के रूप में अमेरिका में काम कर रहा था। तीन साल बाद मंदीप भी अमेरिका गई। मंदीप की मौत के संबंध में पति रंजोधबीर या उसके परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। कुछ रिलेटिव भारत में रहते हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
बेटियों की गुहार, ना मारो मम्मा नु
मंदीप के साथ दुर्व्यवहार करने के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें से एक में बेटियों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है: "पापा, ना मारो मम्मा नु (पापा, माँ को मत मारो)। दूसरी वीडियो में, घर के अंदर एक सिक्योरिटी कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड किया गया। मंदीप विरोध की कोशिश करती है। कहती है- वह और पिटाई बर्दाश्त नहीं करेगी, लेकिन रंजोधबीर उसे तब तक पीटता है जब तक कि वह माफी नहीं मांग लेती।












Click it and Unblock the Notifications