स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड 2020: यूपी को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, CM योगी ने दी बधाई
लखनऊ। अगर आप यूपी के रहने वाले हैं तो आपको जानकर यह बेहद खुशी होगी कि स्मार्ट मिशन के तहत संचालित स्मार्ट सिटी को विकसित करने में राज्य पुरस्कार श्रेणी में उत्तर प्रदेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय द्वारा द्वारा शुक्रवार को स्मार्ट सिटी अवॉर्ड का ऐलान किया गया। मध्यप्रदेश एवं तमिलनाडु जैसे राज्य इस बार उत्तर प्रदेश से पिछड़ गये। इसके अलावा इसमें इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से स्मार्ट सिटीज पुरस्कार 2020 का विजेता घोषित किया गया।

यूपी ने किया ये काम जो किसी राज्य ने नहीं किया
आपको बता दें कि पूरे देश में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 स्मार्ट सिटी पर काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि देशभर में 4,000 स्मार्ट सिटी विकसित की जाए। यूपी में बनारस, कानपुर, आगरा, लखनऊ सहित 10 स्मार्ट सिटी हैं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी को सभी राज्यों में अव्वल आने का अवसर इसलिए मिला है क्योंकि प्रदेश ने 10 स्मार्ट सिटी के साथ-साथ सात और स्मार्ट सिटी विकसित करने की दिशा में काम करना शुरू कर चुका है। किसी भी राज्य ने अभी तक यह काम नहीं किया है।
सीएम योगी ने ट्वीट कर दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन और यूपी सरकार की प्रतिबद्धता का सुफल है कि शहरी और आवास विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 'इंडिया स्मार्ट सिटी कांटेस्ट- 2020' के 'स्टेट अवार्ड' श्रेणी में उत्तर प्रदेश को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।'
सूरत और इंदौर को इसलिए मिला ये पुरस्कार
Recommended Video
रैंकिंग के रूप में अवॉर्ड की घोषणा करते हुए कहा गया है कि सूरत ने काफी कुशलता से न केवल गंदे पानी को पीने लायक बनाकर उद्योगों को बेचा बल्कि लोगों को इसका फायदा कम टैक्स के रूप में पहुंचाया। वहीं, इंदौर ने साफ-सफाई में नया मुकाम हासिल कर लिया।
-
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर?












Click it and Unblock the Notifications