उत्तर प्रदेश: आगरा में निर्माणाधीन छत गिरने से 3 की मौत, कई घायल
आगरा। आगरा में एक मकान में निर्माण के दौरान छत गिरने से हड़कम्प मच गया। गिरासू मकान की छत की दीवार अचानक से गिर गई। इस हादसे में मकान में मौजूद करीब 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना में करीब 4 लोग भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मौक पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में पहुँच गए है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद घटना स्थल पर जेसीबी से मकान में गिरे मल्बे को उठाया गया।
यह घटना आगरा के थाना मंटोल इलाके की है, जहा एक घर का निर्माण चल रहा था, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से मामले की जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications