अजमद अली खान ने कहा, मुझे हर्जाना नहीं, मेरा सरोद वापस दो

अमजद अली खान ने ट्विटर और फेसबुक के जरिए इस बारे में जानकारी दी। अपनी ट्वीट में उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज पर निशाना साधा।

Post by Amjad Ali Khan.

पदम विभूषण से सम्मानित संगीतकार ने घटना के बाद अपने ट्वीट में लिखा, '1997 में मेरे सरोद को नुकसान पहुंचाने के बाद अब ब्रिटिश एयरवेज ने मेरा सरोद गुम कर दिया है। 48 घंटे हो गए हैं और मैं अभी भी बेचैन हूं।'
अमजद अली अपनी पत्नी शुभलक्ष्मी के साथ लदंन के डार्टिंग्टन कॉलेज में एक संगीत प्रदर्शन के लिए गए थे। उन्हें रवींद्र नाथ टैगोर को समर्पित कार्यक्रम में 21 जून को अपना कार्यक्रम पेश करना था।
वो 28 जून की रात को लंदन से वापस आ रहे थे। वह और उनकी पत्नी ब्रिटिश एयरवेज के विमान(बीए-143) से भारत आ रहे थे।
अहमद अली ने बताया, 'जब हम 28 जून को दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे तो मुझे मेरा बेशकीमती सरोद नहीं मिला। हमने 4-5 घंटे इंतजार किया। कंपनी के लोग उसे ढूंढने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें वो नहीं मिला। उनका कहना था कि मेरा सरोद शायद अगली फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे।'
वहीं ब्रिटिश एयरवेज ने इस पूरे मसले पर कहा कि हीथ्रो हवाईअड्डे के टर्मिनल फाइव पर बैगेज सिस्टम में थोड़ी समस्या है। हमारी पूरी कोशिश है कि हमारे यात्रियों को उनका सामान शीघ्र से शीघ्र मिल जाए।
एयरलाइन के स्पोक्सपर्सन के मुताबिक इस प्रक्रिया में सामान्य से ज्यादा समय लग गया है और हम यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं।
अमजद अली ने कहा है कि उन्होंने एयरलाइन कंपनी में अपनी शिकायत दर्ज करा दी है लेकिन उन्हें किसी तरह का हर्जाना नहीं चाहिए।

Click it and Unblock the Notifications