J-K: कुलगाम एनकाउंटर में मारा गया आंतकी उस्मान, JeM कमांडर का था करीबी
श्रीनगर, 13 अगस्त। शुक्रवार सुबह कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक आंतकी मारा गया था। मारे गए आतंकी की पहचान उस्मान के रूप में हुई है, जो कि पाकिस्तानी के शीर्ष JeM कमांडर लंबू का करीबी सहयोगी था, इस बारे में जानकारी आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने मीडिया को दी है।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को जब बीएसएफ का काफिला आ रहा था तो दो आतंकवादियों ने एक इमारत से गोलियां चला दीं। हममें से कोई भी घायल नहीं हुआ। सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया, मुठभेड़ शुरू हो गई। हमने रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया, रात में आतंकवादी को मार गिराया गया। मारे गए आतंकी का नाम उस्मान है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद विदेशी आतंकियों ने आरपीजी का इस्तेमाल किया। एके 47 राइफल के अलावा, रॉकेट लॉन्चर और ग्रेनेड (सेल) बरामद किए गए। स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। सीआरपीएफ, सेना और पुलिस को इसके लिए बधाई।

सरहद पार से कश्मीर में दाखिल हुए आतंकी
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी कुलगाम में तीन और बांदीपोरा इलाके में 3-4 आतंकी मारे गए थे, जो कि सरहद पार से ही कश्मीर में दाखिल हुए थे। यही नहीं 7 जुलाई को भी, श्रीनगर के हंदवाड़ा में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद मारा गिराया था, मालूम हो कि मेहराजुद्दीन हलवाई उर्फ उबैद की तलाश लंबे वक्त से थी, वो कई बड़े आतंकी हमले में भी शामिल था। इसके पास से काफी विस्फोटक सामान बरामद हुआ था।
आतंकवादियों के खात्मे के लिए संयुक्त अभियान
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों के खात्मे के लिए संयुक्त अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अबतक 200 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा दिया गया है।
देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन
पिछले कई दिनों से कश्मीर में इंडियन आर्मी कैंप के पास कई बार संदिग्ध ड्रोन को देखा गया है,जो कि थोड़ी देर मंडराने के बाद पाक की सीमा में दाखिल हो गए थे, जिससे कि ये साफ है कि इन ड्रोन का पाकिस्तान से ही संबंध है। फिलहाल कश्मीर में इस वक्त कई जगहों पर ड्रोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है और इसको लेकर गाइडलाइंस जारी किए हैं। यही नहीं जिन व्यक्तियों के पास पहले से ही ड्रोन कैमरे/मानव रहित हवाई वाहन हैं, उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में जमा करने के आदेश जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications