दिल दहला देने वाला VIDEO: फोन पर मशगूल कार चालक ने 3 साल के मासूम को कुचला, 20 मीटर तक घसीटता गया बच्‍चा

नई दिल्‍ली। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतना कितना जरूरी ये हम सब जानते हैं। उसके बावजूद कभी-कभी हम लापरवाही कर देते हैं और उसका परिणाम जानलेवा हो जाता है। खासकर फोन पर बात करते हुए गाड़ी चलाने जैसी लापरवाही। यह कितना खतरनाक हो सकता है इससे जुड़ा एक मामला राजधानी दिल्‍ली में आया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भरतनगर इलाके में चाचा की कार में बैठते समय तीन साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला और VIDEO देखने के लिए सबसे आखिरी स्‍लाइड पर जाएं।

फोन पर बात करते-करते घुमा दी कार

फोन पर बात करते-करते घुमा दी कार

तीन साल का गुलाम मां शमां और पिता शफीक के साथ बुनकर कॉलोनी में रहता है। इनके पड़ोस में आस मोहम्मद रहता है। आस मोहम्मद का बच्चे से बेहद लगाव है। बच्चा उसे चाचा कहता है। सोमवार शाम गुलाम मां शमां के साथ बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान आस मोहम्मद भी कार से घर लौट रहा था। उसने शमां को घर छोड़ने के लिए कहा। आस मोहम्मद ने कार का दरवाजा खोल दिया। इस दौरान वह फोन पर बात कर रहा था। उसे लगा कि बच्चा कार में बैठ गया है। इस वजह से उसने कार चला दी। मगर बच्चा कार में बैठ नहीं पाया था और वह कार के पहिए के नीचे आ गया।

सिर में लगी चोट, AIIMS में भर्ती

सिर में लगी चोट, AIIMS में भर्ती

यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। सीसीटीवी में दिख रहा है कि जैसे ही कार सवार ने मासूम को कुचला, पास में ही सड़क पर भागती आयी एक महिला ने तुरंत चिल्लाते हुए मासूम को उठाया और कार सवार पर चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर जब शख्‍स कार से उतरा तब भी वो फोन पर बिजी था। घटना के बाद वह तुरंत बच्चे को नजदीक के दीपचन्द बन्धु अस्प्ताल में ले गया, जहां से बच्चे को एम्स में रेफर किया गया है। बच्चे की हालत अभी भी बहुत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बच्‍चे के सिर में गंभीर चोट लगी है।

देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे की हालत में तो नहीं था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+