The Big Bull देखने के बाद यूजर ने कहा- अभिषेक बच्चन ने की तीसरे दर्जे की एक्टिंग, एक्टर ने दिया जवाब

मुंबई। हर्षद मेहता स्कैम पर आधारित फिल्म 'द बिग बुल' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए रिलीज कर दी गई है। अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। द बिग बुल में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग को लेकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी करने की कोशिश की। हालांकि अभिषेक ने हमेशा अपने चिर-परिचित अंदाज में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अभिषेक का ऐसा ही एक ट्वीट इन दिनों सुर्खियों में है।

अभिषेक बच्चन का मजेदार जवाब हुआ वायरल

अभिषेक बच्चन का मजेदार जवाब हुआ वायरल

अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, उनके कई बयान और ट्वीट सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते दिन रिलीज हुई 'द बिग बुल' में एक्टिंग को लेकर एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन अभिनेता ने अपने मजेदार जवाब से उसका मुंह बंद कर दिया। दरअसल, द बिग बुल देखने के बाद डॉ. सुशांत त्रिविक्रम जोशी नाम के ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन को तीसरे दर्जे का अभिनेता बता दिया।

अभिषेक को बताया तीसरे दर्जे का एक्टर

अभिषेक को बताया तीसरे दर्जे का एक्टर

अभिषेक बच्चन ने यूजर के इस कमेंट को दिल पर नहीं लिया बल्कि उसे मजेदार जवाब दिया जिसकी अब फैंस काफी प्रशंसा कर रहे हैं। यूजर ने फिल्म में अभिषेक को निराशाजनक बताते हुए लिखा, 'हमेशा की तरह अभिषेक बच्चन ने अपनी तीसरे दर्जे की एक्टिंग की है, कमजोर पठकथा और खराब तरह से फिल्माई गई है द बिग बुल।'

ट्विटर यूजर को दिया जवाब

ट्विटर यूजर को दिया जवाब

ट्विटर यूजर के इस ट्वीट पर अभिषेक ने रिप्लाई में लिखा, 'मैंने आपको लंबे समय से निराश नहीं किया, यह जानकर मैं बहुत खुश हूं, समय निकालकर फिल्म देखने के लिए आपका धन्यवाद।' इतना ही नहीं एक्टर ने कई अन्य ट्विटर यूजर्स को भी जवाब दिया है। एक यूजर ने पूछा, 'मैंने लाजवाब वेब सीरीज 'स्कैम 1992' देखी है तो मैं आपकी 'द बिग बुल' क्यों देखूं?' इस सवाल का जवाब देते हुए अभिषेक ने लिखा, 'क्योंकि उसमें (द बिग बुल) में मैं हूं।' एक्टर ने अपने ट्वीट में स्माइली भी पोस्ट की।

कहां देख सकते हैं 'द बिग बुल'

कहां देख सकते हैं 'द बिग बुल'

आपको बता दें कि 'द बिग बुल' में अभिषेक बच्चन, इलियाना डिक्रूज, निकिता डी की मुख्य भूमिकाओं वाली ये फिल्म हर्षद मेहता के स्टॉक मार्केट घोटाले पर आधारित है। जिसमें अभिषेक बच्चन हर्षद मेहता से प्रभावित किरदार में हैं। 'द बिग बुल' 8 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई। फिल्म में अभिषेक बच्चन, हर्षद मेहता के लीड रोल में दिखाई दिए। इलियाना डिक्रूज फिल्म में जर्नलिस्ट और निकिता डी अभिषेक की प्रेमिका बनी हैं।

यह भी पढ़ें: 'होली पार्टी में उसने मेरी स्कर्ट में हाथ डाला', बिग बॉस फेम सोफिया ने शेयर किया अपना बुरा अनुभव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+