'होली पार्टी में उसने मेरी स्कर्ट में हाथ डाला', बिग बॉस फेम सोफिया ने शेयर किया अपना बुरा अनुभव
मुंबई: बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीते या ना जीते, लेकिन वो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इसी में एक नाम है एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात का। जो फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा सक्रिय रहती हैं। उन्होंने बिग बॉस के 7वें सीजन में हिस्सा लिया था। होली से पहले एक्ट्रेस सोफिया ने अपने साथ हुई एक घटना का खुलासा किया है। साथ ही बताया कि कैसे वो पल उनकी जिंदगी के लिए सबसे भयानक पल था।

गोलगप्पे में मिला था भांग
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सोफिया ने कहा कि मैं होली की पार्टी में गई थी, जहां कई बड़े सितारे भी आए। उस पार्टी में उन्होंने गोलगप्पे खाए और उसके बाद फोटो क्लिक करवाने लगीं। सोफिया के मुताबिक आमतौर पर वो सभी के साथ फोटो खिंचवाने में कंफर्टेबल नहीं महसूस करती हैं, लेकिन उस दिन पता नहीं क्या हुआ वो फोटो क्लिक करवाने लगीं। शायद जो गोलगप्पे उन्होंने खाए थे उसमें भांग मिला था। जिस वजह से वो अपने आप खुश थीं।

शख्स को पटका नीचे
शोफिया के मुताबिक सब कुछ ठीक था, तभी पार्टी में एक शख्स ने उनके स्कर्ट में हाथ डालने की कोशिश की। पहली बार तो उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन फिर भी वो शख्स नहीं माना। जिस पर उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने उसे जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उनके दोस्त भी साथ आ गए। बाद में उनको घर भिजवा दिया गया। शोफिया के मुताबिक उस घटना ने उन्हें अंदर तक झंकझोर दिया। वहीं उनके साथ हुए इस वाक्ये पर फैन्स ने भी गुस्सा जाहिर किया है।

होली पर पोस्ट की खास फोटो
वहीं दूसरी ओर सोफिया पर होली का खूमार चढ़ गया है, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, हालांकि ये सारी तस्वीरें पुरानी हैं। सोफिया ने फोटो के साथ लिखा कि मुंबई में लेजेंड्री होली। ये लेजेंड्री शूटिंग जो मीडिया में जमकर वायरल हुई। हर साल होली पर ये फोटो जरूर छपती है। क्या खूबसूरत यादें थीं। आपको बता दें कि सोफिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इसके अलावा वो नेचर से जुड़ी चीजों को भी आए दिन साझा करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications