ऋचा चड्डा को यूजर ने धमकी दी कि आपकी फिल्में नहीं देखूंगा, तो एक्टर प्रकाश राज ने पूछा ये सवाल
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौर में बॉलीवुड एक्टर हो एक्ट्रेस सोशल मीडिा पर खासे एक्टिव नजर आ रहे हैं। चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन वो अपने फैंस को आकर्षित करने के लिए पोस्ट करते रहते हैं। इनमें से कई सेलिब्रेटी हैं जो समसामयिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं।इन्हीं में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्डा एक हैं। एक्ट्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के चल रहे आंदोलन का समर्थन में एक ट्वीट किया था। जिस पर एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए धमकी दी थी कि वो उनकी वेब सीरीज और फिल्म नहीं देखेंगे।जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने तो जवाब तो दिया ही वहीं अब प्रकाश राज ने एक्ट्रेस का समर्थन करते हुए करारा जवाब दिया है।

ऋृचा चड्ढ़ा ने यूजर से पूछा था क्या आप खाना खाना बंद कर सकते हैं?
दरअसल ऋृचा चड्ढ़ा के किसानों का समर्थन करने पर जब एक यूजर ने उन्हें उनकी फिल्म न देखने की धमकी दी तो एक्ट्रेस ने यूजर से सवाल किया था कि क्या आप खाना खाना बंद कर सकते हैं? क्योंकि किसान नहीं तो अन्न नहीं। वहीं इसके बाद ऋचा चड्डा के इस जवाब पर प्रकाश राज ने करारा जवाब दिया है।

प्रकाश राज ने यूजर को लिखा 'है हिम्मत....
प्रकाश राज ने यूजर को लिखा 'है हिम्मत हैशटैग बस पूछ रहा हूं.'। प्रकाश राज ने एक्ट्रेस के प्रश्न पर यूजर से पूछा कि क्या तुम्हारी हिम्मत है कि तुम खाना बंद कर दो।

ऋचा चड्डा ने लिखा मेरे ट्वीट से चाचा को बहुत परेशानी हो रही है, कोई उनसे पूछे
गौरतलब है ऋचा चड्डा ने यूजर के ट्रोल करने पर जवाब देते हुए लिखा था "किसानों के संकट के बारे में मेरे ट्वीट से चाचा को बहुत परेशानी हो रही है, कोई उनसे पूछे कि क्या वह खाना खाना बंद कर सकते हैं. किसान नहीं तो अन्न नहीं. #BoycottFood। जिसको रीट्वीट करते हुए प्रकाश राज ने पूछा है हिम्मत?" ऋचा चड्डा इससे पहले कई बार कई मुद्दों पर राय रखने के कारण यूजर्स के निशाने पर आते हुए ट्रोल हो चुकी है लेकिन होना पड़ता है, लेकिन अपनी बात कहने से वो अभी भी पीछे नहीं हटती हैं। बता दें ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' अभी हाल ही में रिलीज हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications