अमेरिकी महिला के साथ डेढ़ साल से सीनियर कर रहा था यौन शोषण, कॉन्ट्रेक्ट रेन्यू के लिए मांगता था फेवर
गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक विदेशी महिला ने कंपनी के सीनियर अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला अमेरिका की रहने वाली है। वह गुरुग्राम में एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करती है। महिला ने आरोप लगाया है कि, पिछले डेढ़ साल से कंपनी का एक वरिष्ठ अधिकारी उसका यौन शोषण कर रहा है। 37 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही कंपनी की आंतरिक कमेटी में आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दी है।

सीनियर के व्यवहार से इतनी परेशान है कि उसे मनोचिकित्सक के पास जाना पड़ा
महिला ने पुलिस को बताया कि, उसने इंटरनल कमेटी को अपने मनोचिकित्सक के बिल भी दिए है। महिला का आरोप है कि, वह सीनियर के व्यवहार से इतनी परेशान है कि उसे मनोचिकित्सक के पास जाना पड़ रहा है। पुलिस के मुताबिक महिला मल्टी नेशनल कंपनी में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर पिछले तीन साल से काम कर रही है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस 50 साल के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर 42 कंडोमिनियम में रहता है।

सरेआम ऑफिस में करता था अपमानित
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 A(यौन उत्पीड़न), 509 (महिला की विनम्रता का अपमान करना) के तहत सेक्टर 51 के पुलिस स्टेशन में रविवार को मामला दर्ज किया है। महिला ने कहा, वह उसका शोषण करता और बुली करता था। मेरी प्रजेंटेंशन को रिजेक्ट कर देता था और अपमानित करने के लिए कहता था कि, तुम कंपनी के योग्य नहीं हो। उसका व्यवहार बेहद ही अपमानित करने वाला है।

कॉन्ट्रेक्ट रेन्यू करने के लिए मांग रहा था फेवर
महिला ने बताया कि, वह एक दिन वह मेरे वर्किंग प्लेस पर आया और मुझे छूने लगा। उसने मुझसे पूछा मैं उसे क्या दूंगी अगर वह मेरे बेकार काम के लिए मुझे माफ कर दे तो। मैं वहां से चुपचाप बाहर आ गई। यह मुझे झकझोर देने वाला था। मैं पिछले डेढ़ साल से यह सब सहन कर रही हूं। मेरे कॉन्ट्रेक्ट रेन्यू करने पर उसने मेरा हाथ हिलाते हुए कहा, तुम्हारा कॉन्ट्रेक्ट इस बात पर निर्भर करता है।' इसके बाद मैंने तय किया कि इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाउंगी। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications