Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हाथों में हाथ डाले पत्नी संग भारत पहुंचे JD Vance, भारतीय परिधान में बच्चों ने जीता दिल,अक्षरधाम में किए दर्शन

JD Vance India Visit with Family: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस (JD Vance) अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर आज, 21 अप्रैल को भारत पहुंचे हैं। यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से अहम है, बल्कि इसमें एक भावनात्मक जुड़ाव भी है, क्योंकि उनके साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी शामिल हैं। यह वेंस का भारत का पहला दौरा है और पहली बार उनका पूरा परिवार भारत की मिट्टी पर कदम रख रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि उपराष्ट्रपति वेंस के बच्चे पारंपरिक भारतीय कपड़ों में नजर आए और बेहद आकर्षक लग रहे थे। जैसे ही उनका विमान सुबह 9:30 बजे पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा, वहां मौजूद लोगों की नजरें इस खास मेहमान परिवार पर टिक गईं। यह दौरा राजनीति, संस्कृति और भावनाओं का एक खूबसूरत संगम बनकर सामने आ रहा है।

JD Vance with Family

भारतीय लुक में दिखे वेंस के बच्चे

उप-राष्ट्रपति वेंस के बच्चे पारंपरिक भारतीय कपड़ों में नजर आए और बेहद आकर्षक लग रहे थे। यह दृश्य दिल्ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जब वेंस का विमान सुबह करीब 9:30 बजे पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उतरा। वेंस के बड़े बेटे ने आसमानी रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहन रखा था जबकि छोटे बेटे ने सफेद पजामे के साथ पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। वहीं, जेडी और उसा वेंस की बेटी ने गहरे नीले रंग का अम्ब्रेला कट अनारकली सूट पहन रखा था जिसके साथ कढ़ाई वाला एक शॉट जैकेट भी था।
ये भी पढ़ें: JD Vance India Visit: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस PM मोदी से करेंगे मुलाकात, ताज महल की सैर, जानें पूरा शेड्यूल

परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और बच्चों के साथ आज दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। वेंस परिवार ने यहां भारतीय संस्कृति और वास्तुकला की खूबसूरती को नजदीक से देखा। मंदिर परिसर में उन्होंने शांति और श्रद्धा के साथ समय बिताया। बच्चों ने भी मंदिर की कलाकृति और माहौल को बहुत पसंद किया। यह दौरा वेंस परिवार के लिए एक खास सांस्कृतिक अनुभव रहा। इस दौरान वेंस और उनकी पत्नी गले में फूलों की माला पहने नजर आए।

55 मिनट तक परिवार संग मंदिर में रहे वेंस

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के अक्षरधाम मंदिर दौरे पर अक्षरधाम मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने कहा, "पूरा परिवार करीब 55 मिनट तक यहां रहा। मंदिर के अंदर एक घंटे का उनका अनुभव अविस्मरणीय रहा। स्वागत के बाद उन्होंने भगवान स्वामीनारायण के चरणारविंद से शुरुआत की। आगे बढ़ते हुए उन्होंने भारत उपवन का दौरा किया। उन्हें उद्यान बहुत पसंद आया। आगे जाकर उन्होंने गजेंद्र पीठ का दौरा किया। नक्काशी देखकर वे बहुत अभिभूत हुए। फिर वे ऊपर गए और गर्भगृह में भगवान स्वामीनारायण की मूर्ति के दर्शन करने के बाद उन्होंने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की..."

आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात

वेंस आज शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह बैठक पीएम के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर होगी। इस बातचीत में व्यापार, रक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

जयपुर और आगरा का भी करेंगे दौरा

सरकारी बैठकों के बाद, वेंस परिवार पर्यटन पर निकलेगा। मंगलवार को वेंस जयपुर जाएंगे और 23 अप्रैल को आगरा का दौरा करेंगे। आगरा में वेंस ताजमहल का दीदार करेंगे।

ताजमहल में होंगे खास मेहमान

ताजमहल को खासतौर पर इस दौरे के लिए तैयार किया जा रहा है। इससे पहले 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप भी यहां आए थे। अब वेंस और उनकी पत्नी ताजमहल की खूबसूरती को निहारेंगे।

उषा वेंस के गांव में खुशी की लहर

उषा वेंस का पैतृक गांव वडलूरू, जो आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में है, इस दौरे से बहुत उत्साहित है। गांव के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वेंस दंपती यहां भी आएंगे। गांव में गर्व और खुशी का माहौल है।

24 अप्रैल को दौरा होगा खत्म

उप-राष्ट्रपति वेंस 24 अप्रैल की सुबह 6:40 बजे भारत से रवाना होंगे। इस दौरे को भारत और अमेरिका के रिश्तों में मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

MEA ने बताया अहम दौरा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा, "हमारी अमेरिका से व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, और जब ऐसा कोई उच्च स्तरीय दौरा होता है, तो हर अहम मुद्दे पर चर्चा होती है।"

व्यापार समझौते पर भी चर्चा की उम्मीद

जायसवाल ने यह भी बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, "हम सकारात्मक हैं कि यह दौरा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देगा।"
ये भी पढ़ें: JD Vance india Visit: डिप्लोमेसी, संस्कृति और ससुराल! अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का 'इंडिया कनेक्शन'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+