JD Vance india Visit: डिप्लोमेसी, संस्कृति और ससुराल! अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का 'इंडिया कनेक्शन'
JD Vance india Visit: संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) 21 से 24 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को भारत पहुंचेंगे। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि उपराष्ट्रपति का स्वागत सुबह 10:00 बजे वायु सेना स्टेशन, पालम पर किया जाएगा।
बता दें कि, अमेरिकी सरकार में नंबर 2 की हैसियत रखने वाले जेडी वेंस का भारत से गहरा संबंध है। उनकी पत्नी उषा वेंस (Usha Vance) भारतीय मूल की हैं।

जानिए कौन हैं उषा वेंस?
अमेरिका के सैन डिएगो में जन्मीं उषा वेंस प्रवासी भारतीय माता-पिता की बेटी हैं। उनके पिता IIT मद्रास के पूर्व छात्र के पूर्व छात्र हैं, जबकि उनकी मां एक मॉलिक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं। उषा की मुलाकात जेडी वेंस से येल यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी।
हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई, जो धीरी-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद साल 2014 में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह किया।
जेडी वेंस के यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार है
- 21 अप्रैल (सोमवार): नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात।
- 22 अप्रैल (मंगलवार): जयपुर की यात्रा।
- 23 अप्रैल (बुधवार):आगरा का दौरा।
- 24 अप्रैल (गुरुवार):भारत से प्रस्थान, सुबह 6:40 बजे।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस यात्रा को लेकर कहा, 'यह एक आधिकारिक यात्रा है। उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री से मिलेंगे। और अमेरिका के साथ हमारा एक व्यापक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी है। जब इस स्तर की साझेदारी होती है, तो सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है।'
ये भी पढ़ें America: क्यों खतरे में पड़ गई भारतीय छात्र चिन्मय देवरे की डिग्री? क्या अमेरिका से डिपोर्ट होंगे?
'यह यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करेगी'
उन्होंने आगे कहा कि, भारत को पूरा विश्वास है कि यह यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करेगी। अमेरिका के साथ हमारा संबंध ऐसा है कि मानव प्रयास से जुड़ा कोई भी क्षेत्र हमारी द्विपक्षीय चर्चा का हिस्सा बनता है। इसलिए सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होगी और हमें पूरी उम्मीद है कि यह यात्रा हमारे संबंधों को और आगे ले जाएगी।'
उपराष्ट्रपति के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि वेंस परिवार 18 से 24 अप्रैल के बीच इटली और भारत की यात्रा पर रहेगा। भारत में वे नई दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे और सांस्कृतिक स्थलों पर भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications