अगले सप्ताह 100 वेंटिलेटर्स की पहली खेप भारत भेजेगा अमेरिका: व्हाइट हाउस

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए अमेरिका ने कुल 100 वेंटिलेटर की पहली खेप अगले हफ्ते भारत भेजने जा रहा है। अमेरिका ने कुछ दिन पहले ही भारत को वेंटिलेटर्स देने का ऐलान किया था। मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई इस बाबत हुई बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका 100 वेंटीलेटर्स भारत भेजने के लिए तैयार है।

us

मामले पर व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को मोदी से बात की और दोनों नेताओं ने जी7 सम्मेलन, Covid-19 महामारी से निपटने और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका अगले हफ्ते भारत को 100 वेंटीलेटर्स की पहली खेप भेजने के लिए तैयार है।

us

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने सिलसिलेवार किए कई ट्वीट में कहा था कि उनकी उनके मित्र ट्रंप से गर्मजोशी के साथ टेलीफोन पर सार्थक बातचीत हुई। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, हमने जी-7 की अमेरिका की अध्यक्षता के लिए उनकी योजनाओं, Covid-19 वैश्विक महामारी और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

us

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत-अमेरिका चर्चाओं की मजबूती और गहराई कोविड-19 के बाद की वैश्विक संरचना में एक महत्वपूर्ण स्तंभ होगी। ट्रंप ने जी-7 समूह की अध्यक्षता के बारे में जानकारी दी और समूह का दायरा बढ़ाने की इच्छा से अवगत कराया ताकि भारत सहित महत्वपूर्ण देशों को इसमें शामिल किया जा सके।

us

बयान में कहा गया है कि इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका में आयोजित होने वाले अगले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण दिया। मोदी ने ट्रंप के रचनात्मक और दूरदर्शी रूख की सराहना की और कहा कि Covid-19 के बाद दुनिया की बदली हकीकत को ध्यान में रखते हुए इस तरह का विस्तारित मंच जरूरी होगा।

us

PM मोदी ने कहा कि भारत प्रस्तावित शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए अमेरिका और अन्य देशों के साथ मिलकर काम करके खुश होगा। बयान में कहा गया कि मोदी ने अमेरिका में चल रही आंतरिक अशांति पर चिंता जाहिर की और स्थिति के जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई।

us

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों में Covid-19 की स्थिति, भारत-चीन सीमा पर स्थिति और विश्व स्वास्थ्य संगठन में सुधार की जरूरत जैसे मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। ट्रंप ने इस साल फरवरी में भारत की यात्रा को याद किया। मोदी ने कहा कि यह यात्रा कई मायने में ऐतिहासिक और यादगार रही और इससे भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में एक नए आयाम जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+