Asaduddin Owaisi: '56 इंच का सीना है तो उठाकर लाओ मसूद अजहर को', ओवैसी ने की PM मोदी से बड़ी मांग
Asaduddin Owaisi: अमेरिकी आर्मी ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद से पूरे विश्व से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं लेकिन इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे तौर पर पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि ' PM मोदी आप भी किसी से कम नहीं हैं, आप भी पाकिस्तान जाकर आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत खींचकर लाइए।'
मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि 'आज हमने सुना कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया और उन्हें उनके देश से अमेरिका ले गए, अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनके अपने देश से अगवा कर सकते हैं।'

'तो आप (प्रधानमंत्री मोदी) भी पाकिस्तान जाकर मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड को भारत वापस ला सकते हैं, अगर 56 इंच का सीना है तो जाओ उठाकर लाओ उन दहशतगर्तो को पड़ोसी मुल्क से।'
'आप पाकिस्तान में सेना क्यों नहीं भेज रहे हैं' (Asaduddin Owaisi)
उन्होंने साफ तौर पर कहा, 'हम आपसे कह रहे हैं PM मोदी ,आप पाकिस्तान में सेना क्यों नहीं भेज सकते और 26/11 आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड, चाहे वह मसूद अजहर हो या लश्कर-ए-तैयबा का कोई क्रूर शैतान, उन्हें भारत वापस क्यों नहीं ला सकते?'
'अमेरिका के राष्ट्रीय हितों के लिए लिया गया एक्शन' (US Strikes on Venezuela)
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 3 जनवरी 2026 को ऐलान किया कि 'संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेज़ुएला में एक बड़े पैमाने पर सैन्य हमले के दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कब्जे में ले लिया है। ट्रंप ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका के राष्ट्रीय हितों और न्याय की स्थापना के लिए की गई।'
'40 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर ' (US Strikes on Venezuela)
अमेरिका ने वेनेज़ुएला की राजधानी काराकस सहित उत्तरी इलाकों में सर्जिकल स्ट्राइक और सैन्य ऑपरेशन चलाए, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस अटैक में 40 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। मालूम हो कि अमेरिकी अटॉर्नी जनरल ने बताया कि 'मादुरो और फ्लोरेस पर नार्को-आतंकवाद (Narco-Terrorism), कोकीन तस्करी और अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं, जो 2020 में जारी आरोपपत्रों (indictment) से संबंधित हैं और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications