US Strikes On Venezuela: वेनेजुएला को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बताया फ्यूचर प्लान, रूस और चीन को लगेगी मिर्ची
US Strikes On Venezuela: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला पर एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने वहां कब्जा जमा लिया है। वहांट्रंप ने साफ किया कि सत्ता का सुरक्षित हस्तांतरण होने तक वेनेजुएला का प्रशासन अमेरिका ही संभालेगा। इसके साथ ही ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद अमेरिका वेनेजुएला के विशाल तेल भंडारों का दोहन करेगा। साथ ही, अमेरिका अन्य देशों को भी बड़ी मात्रा में तेल बेचेगा।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि वेनेजुएला पर हुए हमले में कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, लेकिन उनका मानना है कि कोई सैनिक मारा नहीं गया। उन्होंने बताया कि वेनेजुएला की सेना बुरी तरह से पराजित हो गई। ट्रंप ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि कोई और सत्ता में आए और हमारे सामने वही स्थिति आ जाए जो पिछले कई वर्षों से बनी हुई है इसलिए हम देश का संचालन खुद करेंगे।' हालांकि, उन्होंने सत्ता हस्तांतरण के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई।

ट्रंप का दावा- 97 प्रतिशत नशीली दवाओं को नष्ट कर दिया गया
उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने समुद्री मार्ग से आने वाली 97 प्रतिशत नशीली दवाओं को नष्ट किया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि औसतन हर ड्रग बोट 25,000 लोगों को मारती है। मादुरो की गिरफ्तारी 'अंधेरे में' हुई, ट्रंप ने बताया। उन्होंने कहा, 'दुनिया का कोई भी देश वह हासिल नहीं कर सकता जो अमेरिका ने हासिल किया। काराकास की बत्तियां लगभग पूरी तरह से बुझ चुकी थीं। हर तरफ अंधेरा था और हालात बेहद खतरनाक थे।'
वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई पर चितिंत हुआ UN
संयुक्त राष्ट्र ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को हुए घटनाक्रमों पर गंभीर चिंता जाहिर की। उन्होंने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को 'एक खतरनाक मिसाल' बताया। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि महासचिव इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सैन्य कार्रवाई के क्षेत्र के लिए संभावित रूप से चिंताजनक परिणाम हो सकते हैं।
प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'वेनेजुएला की स्थिति से स्वतंत्र रूप से, ये घटनाक्रम एक खतरनाक मिसाल कायम करते हैं।' उन्होंने जोर दिया कि महासचिव संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पूर्ण सम्मान करने के महत्व पर लगातार जोर दे रहे हैं। डुजारिक ने यह भी जोड़ा कि महासचिव को इस बात की गहरी चिंता है कि 'अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों का सम्मान नहीं किया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications