नरेंद्र मोदी से मिले जॉन कैरी, वीजा विवाद के लिए जॉर्ज बुश को बताया जिम्मेदार

डिफेंस डील और व्यापार पर चर्चा
नरेंद्र मोदी और कैरी की इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार के अलावा डिफेंस डील को बढ़ाने के बारे में बातचीत हो सकती है।
जॉन कैरी इस दौरान नरेंद्र मोदी के सामने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात और आतंकवाद पर भी चर्चा कर सकते हैं और साथ ही साथ न्यूक्लियर एनर्जी के बारे में भी बात की जाएगी। सितंबर में नरेंद्र मोदी अमेरिका रवाना होने वाले हैं। कैरी इस बारे में भी मोदी से चर्चा करेंगे।
जॉर्ज बुश को बता दिया जिम्मेदार
दिलचस्प बात है कि जब जॉन कैरी से मोदी के वीजा विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बराक ओबामा और उनकी सरकार को इसकी वजह मानने से साफ इंकार कर दिया।
कैरी ने कहा कि अमेरिका की पिछली सरकार यानी जॉर्ज बुश को इस पूरे विवाद के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। कैरी ने कहा कि अमेरिका की पिछली सरकार की ओर से नरेंद्र मोदी पर बैन लगाया था।
ओबामा की सरकार तो नरेंद्र मोदी को वीजा देकर उनका स्वागत करने को तैयार है। वहीं जासूसी मुद्दे के बाद अमेरिका पहली बार बैकफुट पर नजर आ रहा है।
बैकफुट पर अमेरिका
गुरुवार को जिस समय कैरी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की तो सुषमा ने बेझिझक कैरी के सामने जासूसी विवाद उठाया और अमेरिका को दू टूक कहा कि भारत इस तरह की बातों को बर्दाश्त नहीं करेगा।
गौरतलब है कि एनएसए के पूर्व अधिकारी एडवर्ड स्नोडेन ने खुलासा कर सनसनी फैला दी थी कि अमेरिकी सरकार ने खुफिया एजेंसी को बीजेपी नेताओं की जासूसी के लिए हरी झंडी दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications