बेंगलुरु के इस संगीतकार की अमेरिकी विदेश मंत्री पोंपेयो ने की तारीफ, जानें क्यों
चेन्नई। कोरेाना वायरस पूरी दुनिया के लिए महामारी से 'महासंकट' में तब्दील हो गया है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे भी आ रहे हैं। लोगों को मदद करने की कोशिशों को ही आगे बढ़ा रहे हैं बेंगलुरु के संगीतकार अरुण शिवाज। अरुण, एक्सचेंज एल्युमिनी के साथ मिलकर कोशिशों को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों की तारीफ खुद अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने भी की है। एक्सचेंज एल्युमिनी अमेरिका की तरफ से चलाया जाने वाला एक्सचेंज प्रोग्राम है जिसमें भारत-अमेरिका के युवाओं को मौका दिया जाता है।

पोंपेयो ने मानवतावादी सोच को किया सलाम
एक्सचेंज एल्युमिनी के साथ अरुण जो ग्लोबलकल्चर वेबसाइट के फाउंडर और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उन्होंने 12,000 किलोग्राम खाद्य सामग्री का वितरण किया। इसके साथ ही बेंगलुरु में नाजुक समुदाय के बीच मेडिकल सप्लाई को भी बांटा गया है। माइक पोंपेयो ने ट्वीट किया और लिखा, 'भारत में एक्सचेंज एल्युमिनी अपन काम कर रही है। अरुण शिवाज आपकी मानवतावादी सोच और हर किसी की सेवा करने की कोशिशों ने हमें प्रेरित किया है।' चेन्नई स्थिति अमेरिकी दूतावास की ओर से भी अरुण शिवाज की सराहना करने वाली एक ट्वीट की गई है।
पोपेंयो ने बुधवार को एक और ट्वीट की और लिखा, अमेरिका महामारी कोरोना वायरस से लड़ने में भारत को बेहतरीन कार्यप्रणाली और जानकारी साझा कर रहा है।' पोंपेयो के मुताबिक कोरोना वायरस ने दुनिया में भयंकर तबाही मचाई हुई है, इसलिए ट्रंप प्रशासन भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान जैसे मुल्कों के साथ मिलकर इस वायरस पर बेहतरीन कार्यप्रणाली और जानकारी साझा करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें भारत-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका द्वारा किए गए कार्यों को लेकर खास तौर गर्व महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications