'अमेरिका का दावा, देवयानी के कपड़े उतरवाकर तलाशी वाला वीडियो फर्जी'

devyani khobragade
नयी दिल्ली। अमेरिका में भारतीय राजनायिक देवयानी खेबरागड़े की गिरफ्तारी और गिरफ्तारी के बाद हुई बदसलूकी मामले में भारत के कड़े रुख के बाद अमेरिका ने अपना प्रतिक्रिया दिया है।अमेरिका ने देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के बाद उनके कपड़े उतरावकर ली गई तलाशी को दर्शाने वाले एक कथित वीडियो को फर्जी करार दिया है। अमेरिका ने कहा है कि देवयानी मामले में तलाशी के वक्त कपड़े उतरवाने वाला विडियो फर्जी है और वह खतरनाक और उकसावेपूर्ण जालसाजी है।

अमेरिकी विदेश विभाग की उप प्रवक्ता मैरी हर्फ ने कहा कि हमें जिस वीडियो का पता चला है, वह निश्चित ही खोबरागड़े की फुटेज नहीं है। सोशल मीडिया पर वाइरल हुए इस वीडियो में अमेरिकी अधिकारियों को हिरासत में एक महिला के कपड़े उतरवाकर तलाशी लेते हुए दिखाया गया है। महिला अपनी तलाशी के दौरान चिल्ला रही है।

अमेरिकी प्रवक्ता हर्फ कहा कि है कि फर्जी वीडियो बिना उसकी प्रमाणिकता का सत्यापन किए छा गया है। गौरतलब है कि आईएफएस अधिकारी और न्यूयार्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरागड़े को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद भारतीय राजनायिक के साथ बदसलूकी की गई थी। उनके कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई थी और उन्हें अपराधियों के साथ जेल में बंद रखा गया था। इस घटना से भारत और अमेरिका के बीच राजनयिक विवाद पैदा हो गया था। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पिछले महीने अमेरिकी राजनयिकों के विशेषाधिकारों को कम करते हुए कई कदम उठाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+