Trump In India: ट्रंप-मिलानिया ने साबरमती आश्रम में चलाया चरखा, विजिटर बुक में लिखा ये मैसेज

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे की शुरुआत अहमदाबाद से हुई। वह आज सुबह करीब 11.40 बजे अहमदाबाद पहुंचे। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मिलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेैड कुशनर भी भारत के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया। ट्रंप यहां से अपनी पत्नी के साथ साबरमती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने चरखा भी चलाया।

Recommended Video

      Donald Trump India visit: Sabarmati Ashram में Trump-Melania ने चलाया चरखा | वनइंडिया हिंदी
      US President Donald Trump spin the Charkha at Sabarmati Ashram writes message in the visitors book

      यहां पर पीएम मोदी ने खुद उनको चरखे के बारे में बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मिलानिया ने साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर बुक पर अपना संदेश लिखा। ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, 'मेरे अच्छे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।'

      साबरमती आश्रम के ट्रस्टी कार्तिकेय साराभाई ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति को महात्मा गांधी की जीवनी, एक चरखा और 3 बंदरों (बुरा मत देखो, बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो) की संगमरमर की मूर्ति सहित कई उपहार भेंट किए गए।

      साबरमती आश्रम से ट्रंप का काफिला मोटेरा स्टेडियम पहुंचेगा। साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम तक रास्ते में लोग ट्रंप के स्वागत के लिए भारी संख्या में मौजूद हैं। इन लोगों के हाथों में अमेरिका और भारत का झंडा है। मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोग मौजूद हैं। यहीं पर 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम होगा। राष्‍ट्रपति बनने के बाद ट्रंप की ये पहली भारत यात्रा है, इससे पहले वह बतौर बिजनेसमैन दो बार भारत आ चुके हैं।

      इसके पहले, भारत के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि मैं भारत के लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, हम लाखों लोगों से मिलेंगे, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छा लगता है, पीएम मोदी मेरे मित्र हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भारत में स्वागत है।'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+