अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गणतंत्र दिवस की परेड पर आएंगे भारत, मोदी सरकार ने किया इनवाइट!
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर सकते हैं। भारत की मोदी सरकार की ओर से व्हाइट हाउस को एक औपचारिक निमंत्रण भेजा गया गया है। इंग्लिश डेली टाइम्स ऑफ इंडिया की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। अगर ऐसा होता है तो फिर वह दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे तो गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इससे पहले साल 2015 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत आए थे। डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने से पहले साल 2014 में भारत आ चुके हैं।
Recommended Video


व्हाइट हाउस दे सकता है मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एनडीए सरकार की ओर से अपनी विदेश नीति का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करने के लिए यह इनवाइट भेजा गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन भारत की ओर से भेजे गए इस इनवाइट को सकारात्मक तौर पर देख रहा है। माना जा रहा है कि इस इनवाइट पर राष्ट्रपति की मोहर लग सकती है। यह इनवाइट व्हाइट हाउस को अप्रैल माह में भेजा गया था। इसके बाद दोनों देशों के अधिकारियारें की ओर से कई मीटिंग्स हुई जिनमें इनवाइट पर चर्चा की गई।

होगी मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि
अगर डोनाल्ड ट्रंप भारत आते हैं तो फिर यह मोदी सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। अगले वर्ष फिर से लोकसभा चुनाव होने हैं और मोदी सरकार की नजरें दूसरे कार्यकाल पर हैं। ट्रंप का भारत आना उसके लिए बड़ा शॉट साबित हो सकता है। हाल ही में दोनों देशों के बीच ट्रेड टैरिफ, ईरान से तेल आयात और रूस से एस-400 मिसाइलों की खरीद जैसे मुद्दों को लेकर तनाव बढ़ा है। इस बीच इनवाइट की यह खबर दोनों देशों के लिए रिश्तों के बीच सकारात्मक पहल जैसी मालूम पड़ती है।

दोनों देशों के बीच है तनाव
व्हाइट हाउस ने छह जुलाई को भारत और अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों के बीच होने वाले 2+2 डायलॉग को भी कैंसिल कर दिया था। इस डायलॉग के कैंसिल होने के बाद हर कोई हैरान था कि ओबामा के कार्यकाल में भारत-अमेरिका के संबंधों में जो गर्मजोशी आई थी वह कायम रह पाएगी या नहीं। कई मुद्दों और तनाव के बीच ही नई दिल्ली को उम्मीद है कि ईरान से कच्चे तेल के आयात पर अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों जो धमकी दी जा रही है उसमें भारत को छूट मिल सकती है।
-
Donald Trump Gold Coin: अब सिक्कों पर दिखेगी ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका की 250वीं सालगिरह पर छिड़ा संग्राम -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स -
Flight tickets: पेट्रोल-एलपीजी के बाद अब महंगा होगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर ने दिया ये जवाब -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई












Click it and Unblock the Notifications