तो अब दाऊद और हाफिज सईद के बारे में सीधे हॉटलाइन पर होगी बात!

नई दिल्‍ली। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा जरूर खत्‍म हो गई है लेकिन वह अपने 'दोस्‍त' पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अब हर पल हॉटलाइन से जुड़े रहेंगे। जी हां रविवार को यह ऐलान किया गया है कि भारत और अमेरिका के राष्‍ट्राध्‍यक्षों के बीच हॉटलाइन की शुरुआत होगी।

Barack-Obama-to-leave

एनएसए भी जुड़ेंगे हॉटलाइन पर

दोनों देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों का इस तरह से हॉटलाइन से जुड़ना अपने आप में काफी अहम है। सबसे अहम बात है कि दोनों देशों के नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर यानी एनएसए के बीच भी यह हॉटलाइन शुरू की गई है। साफ है कि न सिर्फ दोनों देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष बल्कि एनएसए भी सुरक्षा जैसे कई अहम और गंभीर मुद्दों पर एक दूसरे से आसानी से बात कर सकेंगे।

आपको बता दें कि जहां अमेरिका और भारत के राष्‍ट्राध्‍यक्षों और एनएसए के बीच हॉटलाइन शुरू हो गई है तो वहीं अभी तक पाकिस्‍तान और अमेरिका के बीच ऐसा कोई भी जरिया नहीं बन सका है।

क्‍या है हॉटलाइन

विकीपीडिया पर हॉटलाइन का जो मतलब दिया गया है उसके मुताबिक हॉटलाइन प्‍वाइंट टू प्‍वाइंट कम्‍यूनिकेशन लिंक होता है।यह लिंक ऑटोमैटिक किसी भी चयनित नंबर पर कॉल कनेक्‍ट कर देता है।

इसके लिए यूजर को किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं करनी होती है। यानी रिसीवर पिक करते ही फोन अपने आप ही कनेक्‍ट हो जाएगा। इसके लिए नंबर भी डायल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कौन-कौन से देशों के बीच

  • भारत-अमेरिका
  • भारत-पाकिस्‍तान
  • अमेरिका-रूस
  • अमेरिका-यूके
  • रूस-चीन
  • रूस-फ्रांस
  • रूस-यूके
  • अमेरिका-चीन
  • चीन-भारत
  • चीन-जापान
  • नॉर्थ कोरिया-साउथ कोरिया

क्‍यों हैं सुरक्षित

  • हॉटलाइन को एक सुरक्षित तरीका माना जाता है।
  • भारत और अमेरिका के एनएसए अब बिना किसी दूसरे चैनल के सीधे एक दूसरे से कनेक्‍ट हो सकेंगे।
  • भारत और अमेरिका के एनएसए सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर बात कर सकेंगे।
  • अमेरिका और भारत के बीच हॉटलाइन की शुरुआत एक नए आत्‍मविश्‍वास को भी दर्शाता है।
  • साफ है कि मोदी और ओबामा दोनों ही रिश्‍तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं।
  • दोनों का अहम मकसद है कि वह नियमित तौर पर एक दूसरे से जुड़े रहें।
  • भारत और अमेरिका दोनों ही कई अतंराष्‍ट्रीय मुद्दों पर बात करना चाहेंगे।
  • हॉटलाइन के बाद दोनों देशों के बीच इंटेलीजेंस भी काफी तेजी से शेयर हो सकेगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+