शाहरुख खान की इस फिल्‍म का US Navy के जवानों ने गाया गाना, भावुक होकर एक्‍टर ने किया ये ट्वीट

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। शाहरुख खान की कई फिल्‍में और उसके गाने जो फैंस को भाते हैं उनमें एक फिल्‍म स्‍वदेश भी है। स्‍वदेश फिल्‍म के गाने जबरदस्‍त हिट हुए थे। 2004 में रिलीज हुई फिल्‍म का एक गाना एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में स्‍वदेश फिल्‍म का टाइटल ट्रैक गाना अमेरिकी नौसेना के जवानों ने स्‍टेज पर गाया।

 शाहरुख खान

शाहरूख खान की फिल्‍म स्‍वदेश का गाना " ये जो देश है तेरा" को अमेरिकी नौसेना के जवानों ने गाया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। शाहरुख खान ने जब ये वीडियो देखा तो उसको अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर करते हुए खुशी व्‍यक्‍त करते हुए प्रतिक्रिया दी है।

यूएस नेवी के जवानों ने गाया ये जो देस है तेरा

यूएस नेवी के जवानों ने गाया ये जो देस है तेरा

28 मार्च को आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी नौसेना के जवानों ने संगीतकार एआर रहमान के स्‍वदेश फिल्‍म के लोकप्रिय ट्रैक "ये जो देश है तेरा" को गया था। अमेरिकी नौसेना के जवानों द्वारा मंच पर गाए गए इस गाने को अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अपने ट्टीटर हैंडल पर शेयर किया है। संधू ने क्लिप को ट्वीट किया और एआर रहमान और शाहरुख खान ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने क्लिप को शेयर कर लिखी ये बात

राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने क्लिप को शेयर कर लिखी ये बात

संयुक्त राज्य में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने क्लिप को ट्वीट किया और ट्वीट पर लिखा- ये वो बंधन है जो कभी टूट नहीं सकता! यह एक मैत्री बंधन है जिसे कभी भी नहीं तोड़ा जा सकता है। उन्‍होंने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने कल रात एक लोकप्रिय हिंदी धुन @USNavyCNO की डिनर पार्टी में गाया! जिस पर "एआर रहमान और शाहरुख खान ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। एआर रहमान और शाहरुख खान क्लिप देखने के बाद खुश थे और अभिनेता ने इसे साझा करने के लिए संधू को भी धन्यवाद दिया।

शाहरुख खान ने भावुक होकर लिखी ये बात

शाहरुख खान ने भावुक होकर लिखी ये बात

शाहरुख खान ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए स्‍वदेश फिल्‍म को धन्‍ववाद दिया और राजदूत संधू को ये वीडियो शेयर करने के लिए शुक्रिया अदा किया और इसको शेयर करने के लिए , बहुत ही प्यारा है। शाहरूख खान ने आगे लिखा पुराना समय याद आ गया जो इस खूबसूरत फिल्म को बनाने और इस सॉन्ग को गाने के यकीन में बीता'। शाहरुख खान ने स्‍वदेश फिल्‍म के निर्माता-निर्देशकों के साथ संगीतकार एआर रहमान को ये मैसेज टैग करते हुए धन्‍यवाद कहा।

शाहरुख और एआर रहमान के पोस्‍ट पर यूएसनेवी ने दिया ये रिएक्‍शन

शाहरुख और एआर रहमान के पोस्‍ट पर यूएसनेवी ने दिया ये रिएक्‍शन

वहीं इस गाने के संगीतकार ए आर रहमान ने लिखा "हमेशा के लिए नियम बदलते हैं। वहीं इसके बाद यूएस नेवी बैंड ने क्लिप को रीट्वीट किया और अपनी पोस्ट में कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत संधू के लिए एक छोटे से प्रदर्शन पर खुशी और प्यार का एक गीत साझा किया। नेवी बैंड 1925 से यूएसनेवी को हमारे सहयोगी राष्ट्रों से जोड़ रहा है! #होली मुबारक।"

यूएस नेवी के सैनिकों की आवाज में "ये जो देश है" का वीडियो जमकर हो रहा वायरल

यूएएस नेवी के वीडियो अब तक तीन लाख से अधिक वीडियो के साथ वायरल हो चुका है और इसने सोशल मीडिया को एक बार फिर स्‍वदेश फिल्‍म की यादें ताजा कर दी हैं। कई यूजर्स शाहरुख खान की इस फिल्‍म की क्लिपिंग, फोटोज शेयर करके फिल्‍म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ध्‍यान 2004 में रिलीज हुई स्‍वदेश फिल्‍म को दो राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार मिले थे और स्‍वदेश फिल्‍म को अवॉर्ड्स बेस्ट मेल प्लेबैक और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार से भी नवाजा गया था। स्‍वदेश में शाहरुख खान की फिल्‍म को काफी सराहा गया था।

https://www.filmibeat.com/photos/feature/indian-celebs-holi-celebration-2021-71567.html?src=hi-oiभारतीय सेलिब्रिटी की होली वाली इन तस्वीरों को नहीं देखा तो फिर क्या देखा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+