हॉलीवुड बिलबोर्ड कंपनी ने हटाया सुशांत को न्याय दिलाने वाला पोस्टर, बताई ये बड़ी वजह

मुंबई। अमेरिकी मीडिया कंपनी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में न्याय की मांग वाले अपने होर्डिंग उतारने का फैसला किया है। हॉलीवुड बिलबोर्ड कंपनी ने कहा है कि वे अब सुशांत का बिलबोर्ड नहीं रखेंगे क्योंकि वे इसे रिया चक्रवर्ती के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा मानते हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अमेरिका में कई जगहों पर बिलबोर्ड लगाए गए हैं जो सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने वाले अभियान का समर्थन करते हैं। इस पर अब सुशांत की बहन श्वेता ने रोष जताया है।

बिलबोर्ड हटाने पर फूटा सुशांत की बहन का गुस्सा

बिलबोर्ड हटाने पर फूटा सुशांत की बहन का गुस्सा

इस संबंध में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ई-मेल बातचीत को मीडिया में साझा किया है। मेल में कंपनी का मानना है कि इस अभियान में सुशांत के साथ जुड़ी एक महिला को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। श्वेता ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ई-मेल के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि, लगता है पेड पीआर सभी जगह पहुंच गया है। हॉलीवुड बिलबोर्ड कंपनी ने बताया है कि अब वे सुशांत वाला बिलबोर्ड नहीं रखेगी। उन बिलबोर्ड के जरिए सिर्फ सुशांत के लिए न्याय की मांग की जा रही थी।

कंपनी ने पोस्टर हटाने की बताई ये वजह

हॉलीवुड बिलबोर्ड कंपनी ने 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' अभियान का समर्थन करने से इनकार कर दिया, यह बताते हुए कि उनकी टीम ने रिसर्च करने के बाद पाया है कि यह सुशांत से जुड़ी महिला के खिलाफ एक अभियान का हिस्सा है। अमेरिकी कंपनी के इस फैसले पर श्वेता सिंह कीर्ति ने पेड पीआर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। उनका मानना है कि, ये सब पेड पीआर की वजह से ही हुआ है। मालूम हो कि सुशांत को न्याय दिलवाने के लिए श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक बड़ी मुहिम शुरू की है।

विदेशों में सुशांत के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए

विदेशों में सुशांत के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए

श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई सुशांत सिंह राजपूतको न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर बड़ा कैंपेन चला रही हैं। इससे पहले उन्होंने ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया था, जिसमें 100 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया था। इसी कैंपेन के तहत विदेशों में भी सुशांत के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे और उनको इंसाफ दिलाने की मांग की जा रही है। कैलिफोर्निया में भी सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए कैंडल जलाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+