Corona Vaccine: अमेरिकी दवा कंपनी Moderna ने कोरोना वैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल की मांगी इजाजत

न्यूयॉर्क। अमेरिका कोरोना वैक्सीन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। व्हाइट हाउस की तरफ से पहले ही कोरोना वैक्सीन आने की डेडलाइन 11 या 12 दिसंबर रख दी थी। इस बीच अमेरिकी फार्मा कंपनी मॉडर्ना ने अपनी कोरोना वैक्सीन के 94.1 फीसदी प्रभावी होने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने ये दावा किया है कि उनकी वैक्सीन कोरोना के उन संक्रमित मरीजों पर 100 फीसदी असरदार साबित हुई है, जो कि गंभीर रूप से संक्रमित हुए हैं। अमेरिका की दवा कंपनी मॉडर्ना ने यूएस एफडीए और यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी से सर्शत स्वीकृति के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति मांगी है।

Recommended Video

      US और Europe में अपनी Corona Vaccine की अनुमति के लिए आवेदन करेगी Moderna | वनइंडिया हिंदी
      corona vaccine

      टीकाकरण की दिशा में अब कंपनी उठाएगी ये कदम

      आपको बता दें कि अमेरिकी कंपनी अब इस उपलब्धि के बाद वैक्सीन के टीकाकरण की दिशा में एक और अहम कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने फैसला किया है कि टीके के प्राधिकरण के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के यहां अप्लाई करेगी। कंपनी ने कहा है कि वैक्सीन में मिली इस सफलता के बाद इसके इस्तेमाल के लिए अमेरिकी और यूरोपीय आपातकालीन प्राधिकरण के पास आवेदन किया जाएगा। कंपनी की तरफ से जानकारी दी गई है कि ये काम सोमवार को ही किया जाएगा।

      इससे पहले फाइजर ने की थी बड़ी घोषणा

      आपको बता दें कि अमेरिका में वैक्सीन की सफलता की घोषणा करने वाली मॉडर्ना दूसरी कंपनी है। इससे पहले अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर ने अपनी जर्मन पार्टनर कंपनी बायोनटेक के साथ मिलकर भी अपनी वैक्सीन के 90 फीसदी से अधिक प्रभावी होने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि अमेरिका में दिसंबर तक वैक्सीन आने की घोषणा हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+