भारत को 31 MQ-9B ड्रोन की डील को अमेरिका ने दी मंजूरी, 4 बिलियन डॉलर में खरीदे जाएंगे ये ड्रोन
अमेरिका की ओर से 4 बिलियन डॉलर की लागत से एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन की भारत को बिक्री की डील को हरी झंडी दे दी है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी की ओर से इस संभावित बिक्री के बारे में अमेरिकी कांग्रेस को गुरुवार को जानकारी दी गई है।
गौर करने वाली बात है कि भारत ने 31 एमक्यू-9बी स्काई गार्डियन ड्रोन की खरीद का पिछले वर्ष प्रस्ताव दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पिछले वर्ष अमेरिका के दौरे पर गए थे तो इस ड्रोन की खरीद का प्रस्ताव भारत की ओर से दिया गया था। बाइडेन प्रशासन की ओर से इस डील को मंजूरी को दोनों देशों की सरकारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी की ओर से कहा गया है कि प्रस्तावित बिक्री का सौदा अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के मकसद को पूरा करेंगे। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधो को भी मजबूत करेगा और मुख्य रक्षा सहयोगी की सुरक्षा को बढ़ाने में भी मदद करेगा, जोकि इंडो-पैसिफिक और साउथ एशिया रीजन में लगातार राजनीतिक स्थिरता, शांति, आर्थिक तरक्की के लिए जरूरी है।
प्रस्तावित बिक्र भारत के लिए भविष्य की चुनौती से निपटने में मदद करेगी। इसके साथ ही भारत की मानवरहित सर्विलांस सिस्टम को भी मजबूत करने का काम करेगा। इस ड्रोन के जरिए समुद्र के ऊपर निगरानी रखने में भी मदद मिलेगी। भारत अपनी सैना का आधुनिकीकरण करने को लेकर प्रतिब्ध है, ऐसे में सेना इस तरह के ड्रोन को अपने बेड़े में शामिल करने से बिल्कुल भी हिचकिचाएगी नहीं।












Click it and Unblock the Notifications