Manipur Violence: अमेरिका ने दिया मणिपुर में भारत को मदद का ऑफर, कहा- हालात से हम चिंतित
मई से ही मणिपुर में हिंसा का दौर जारी है। वहां पर केंद्र सरकार ने सेना और अर्धसैनिक बलों को भी उतारा, लेकिन हालात वैसे के वैसे बने रहे। इस बीच अमेरिका ने भी मणिपुर के हालात पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही भारत को हर जरूरी मदद का आश्वासन दिया।
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका मणिपुर में हिंसा से निपटने में भारत की सहायता करने के लिए तैयार है। अमेरिका के लिए मणिपुर का मुद्दा एक मानवीय चिंता है। अगर वहां पर शांति रहेगी, तो ज्यादा निवेश आएंगे।

दरअसल अमेरिकी राजदूत कोलकाता के दौरे पर थे। वहां पर उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे पहले मणिपुर के बारे में बोलने दीजिए। हम वहां शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। अमेरिका इसको लेकर चिंतित है। ये कोई रणनीतिक चिंता नहीं है बल्कि ये मानवीय चिंता है।
उन्होंने कहा कि जब मणिपुर में बच्चे मरते हैं, तो आपको परेशान होने के लिए भारतीय होने की जरूरत नहीं। ये घटनाएं हर देश के नागरिक को विचलित करती हैं। पूर्वोत्तर में कई अन्य अच्छी चीजें हुई हैं और वे शांति के बिना जारी नहीं रह सकतीं।
गार्सेटी ने कहा कि ये पूरी तरह से भारत का मामला है, लेकिन अगर हमसे पूछा गया तो हम हर तरह से मदद करेंगे।
राज्यपाल से की मुलाकात
वहीं गार्सेटी की ये पहली कोलकाता यात्रा थी। ऐसे में उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री के प्रधान मुख्य सलाहकार अमित मित्रा से मुलाकात की। साथ ही उनसे आर्थिक अवसरों, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी, सांस्कृतिक संबंधों और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर चर्चा की।
महिला को मारी गोली
वहीं दूसरी ओर गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले में स्कूलों को खोला गया। इस दौरान अज्ञात लोगों ने वहां पर एक महिला की गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 मई के बाद से जारी हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगो की जान जा चुकी है।
-
Iran Heritage: ईरान से इस्लाम का नामो-निशान मिटाना चाहते US-Israel? 63000 साल पुराने इतिहास पर हमले- Video -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम?












Click it and Unblock the Notifications