Urvashi Rautela 'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' से हुई सम्‍मानित, फोटो और वीडियो शेयर कर लिखी ये पोस्‍ट

मुंबई, 28 जून बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रतौला सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर उर्वशी ने एक फोटो शेयर कर अपने फैंस से अपनी बड़ी उप‍लब्धि शेयर की है। उर्वशी ने स्‍त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021 जीता है।उर्वशी ने ये महाराष्‍ट्र गर्वनर से अवार्ड लेते हुए फोटो शेयर की है। जिस पर फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं और एक्‍ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया ये सम्‍मान

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने दिया ये सम्‍मान

अपनी सुंदरता को लेकर वो काफी सजग रहने वाली उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र व गोवा गर्वनर भगत सिंह कोश्यारी के साथ अवार्ड के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'राजभवन में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित हुई।' अपने कैप्शन में उर्वशी ने हैशटैग के साथ StreeShakti हैश टैग NationalAward लिखा है।

जानिए किन महिलाओं को दिया जाता है ये अवार्ड

जानिए किन महिलाओं को दिया जाता है ये अवार्ड

'स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड 2021' सम्मान लेते हुए उर्वशी ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनका नाम एनाउंस किया जा रहा है और उर्वशी इस अवार्ड को पाकर बहुत खुश हैं और उनका वीडियो और अवार्ड की फोटो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड असाधारण उपलब्धि के लिए महिलाओं को दिया जाता है।

 उर्वशी रचा इतिहास

उर्वशी रचा इतिहास

उर्वशी ने कैप्‍शन में लिखा फिल्मी दुनिया से इस सम्मान को पाने वाली सबसे कम उम्र की महिला हूं । उर्वशी ने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा 'मैं फिल्म फ्रेटरनिटी पाने वाली सबसे कम उम्र की सख्‍स होने के चलते बहुत प्राउड महसूस कर रही हूं। स्त्री शक्ति राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से सम्मानित होते हुए..., ये सच में एक गौरवपूर्ण पल है। मेरा देश, मेरा शहर.. राज भवन और स्त्री शक्ति नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होते हुए।' इस कैप्शन को पढ़ने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स बोल रहे हैं उर्वशी ने इतिहास रच दिया है।

उर्वशी ने पहले बॉडी पर मिट्टी का लेप लगाकर फोटो की थी शेयर

उर्वशी ने पहले बॉडी पर मिट्टी का लेप लगाकर फोटो की थी शेयर

कुछ दिन पहले पूरी बॉडी पर मिट्टी का लेप लगाकर धूप सेंकते उर्वशी रतौला ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उर्वशी रतौले ने मिट्टी के लेप में लिपटी हुई अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो अपने पूरे शरीर पर मिट्टी लगाए धूप में बैठीं हुई है। कैप्शन में मड बाथ के फायदे भी उर्वशी ने बताए थे।मड थेरेपी उनकी फेवरेड थेरेपी है। उर्वशी अपनी फिजीक और सुंदरता को लेकर काफी सजग हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/know-divyanka-tripathi-will-become-daya-bhabhi-taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-show-oi63522.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+