Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उर्मिला मातोंडकर ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कसा तंज- अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल 90 पेट्रोल 100...

मुंबई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लगातार दसवें दिन कीमतें रिकॉर्ड छू रही हैं। देश के कई हिस्‍सों में पेट्रोल 100 प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। इसे लेकर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट किया है। सरकार पर निशाना साधते हुए उर्मिला मातोंडकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा 'अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल नब्बे पेट्रोल सौ, सौ में लगा धागा, सिलेंडर ऊछल के भागा।' इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं और इसे रिट्वीट भी किया जा रहा है।

Recommended Video

    Urmila Matondkar ने Petrol-Diesel की बढ़ी कीमतों पर दिया ये रिएक्शन । वनइंडिया हिंदी
    उर्मिला मातोंडकर ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर कसा तंज- अक्कड़ बक्कड़ बंबे बो, डीजल 90 पेट्रोल 100...

    बता दें कि भोपाल में एक्सपी श्रेणी के पेट्रोल के दाम 100.79 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। वहीं, राजस्थान के सीमावर्ती गंगानगर जिले में प्रीमियम पेट्रोल के बाद सामान्य पेट्रोल के दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर को पार कर गए। ये आंकड़े बुधवार के हैं। जानकारी है कि बुधवार को गंगानगर में पेट्रोल 100.13 रुपये व डीजल 92.13 रुपये प्रति लीटर बिका। हालांकि, पिछले महीने ही राजस्थान सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर वैट में दो प्रतिशत कमी करने की घोषणा की थी। इस समय पेट्रोल पर वैट 36 रुपये व टोल टैक्स 1.5 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल पर वैट 26 प्रतिशत व टोल टैक्स 1.75 रुपए प्रति लीटर है।

    इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। इसके लिए दिल्ली में 719 रुपये प्रति सिलिंडर, कोलकाता में 745.50 रुपये प्रति सिलिंडर, मुंबई में 710 और चेन्नई में 735 रुपये प्रति सिलिंडर देना होगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+