शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मांतोडकर ने 42 की उम्र में मोहसिन अख्तर से रचाई थी शादी, जानें इनकी लव-स्‍टोरी

शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मांतोडकर ने 42 की उम्र में मोहसिन अख्तर से रचाई थी शादी, जानें इनकी लव-स्‍टोरी

मुंबई। बॉलीवुड में रंगीला गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल हो गई। उर्मिला मांतोडकर महराष्‍ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। उर्मिला का नाम शिवसेना की ओर से पहले ही विधान परिषद सदस्‍य के तौर पर राज्यपाल बीएस कोश्यारी को भेजा जा चुका है। उर्मिला मांतोडकर ने फिल्‍मी करियर में डाउनफॉल आने के बाद 2019 में राजनीति में बतौर कांग्रेसी एंट्री की थी और मुंबई नार्थ से बतौर कांग्रेस उम्‍मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव हार गईं। अब लगभग डेढ़ साल के अंतराल के बाद उर्मिला मांतोडकर फिर से सक्रिय राजनीति में बतौर शिवसैनिक री एंट्री मारी है। 46 वर्षीय उर्मिला ने 2016 में 42 वर्ष की उम्र में मोहसिन अख्‍तर से शादी रचाई थी। आइए जानते हैं उर्मिला की लव-स्‍टोरी और एक्‍ट्रेस की जिंदगी से जुड़ी रोमांचक बातें ...

10 साल छोटे मोहसिन अख्‍तर से उर्मिला ने रचाई थी शादी

10 साल छोटे मोहसिन अख्‍तर से उर्मिला ने रचाई थी शादी

जन्म 04 फरवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र के मराठी परिवार में जन्मी उर्मिला के पिता 'शिविंदर सिंह' मां 'रूकशाना सुल्तान' है। उर्मिला मातोंडर ने 3 मार्च 2016 को कश्मीरी व्यवसायी और मॉडल मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी कर ली थी। उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन उसने 10 साल छोटे है। उर्मिला चूंकि बौद्ध धर्म को मानती हैं इसलिए उर्मिला ने शादी के बाद न तो अपना नाम बदला और न ही धर्म।

Recommended Video

    Urmila Matondkar Shiv Sena में शामिल, Uddhav Thackeray की मौजूदी में ली सदस्यता | वनइंडिया हिंदी
     ऐसे शुरू हुई उर्मिला- मोहसिन की लव- स्‍टोरी

    ऐसे शुरू हुई उर्मिला- मोहसिन की लव- स्‍टोरी

    उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात मशहूर फैशन डिजाइनर, मनीष मल्होत्रा ​​की भतीजी की शादी में 2014 में हुई थी। पहली नजर में ही दोनों में प्‍यार हो गया और कुछ दिनों में दोनों ने एक दूसरे से प्‍यार का इजहार कर दिया और अचानक अपने पारिवारिक सदस्‍यों की मौजूदगी में हिंदू रितिरिवाज से शादी करके विवाह के बंधन में बंध गए।

    रामगोपाल वर्मा के साथ अभिनेत्री का अफेयर !

    रामगोपाल वर्मा के साथ अभिनेत्री का अफेयर !

    रंगीला गर्ल उर्मिला का नाम फिल्‍म निर्देशक रामगोमाल वर्मा के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। रामगोपाल वर्मा ने उर्मिला के रंगीला फिल्‍म बनाई। रंगीला फिल्‍म से ही उर्मिला का करियर बुलंदियों पर पहुंचा था। रामगोपाल वर्मा उर्मिला मांतोडकर की खूबसूरती के कायल थे। रामगोपाल ने अपनी बुक में उर्मिला को "नेशनल सेक्स सिंबल" बताया था। रामू ने उर्मिला के लिए कई फिल्मों का निर्माण किया। जब उर्मिला ने शादी की थी तब रामू ने ट्वीट किया था कि उनकी जिंदगी रंगीली हो।

    उर्मिला मांतोडकर का फिल्‍मी करियर

    उर्मिला मांतोडकर का फिल्‍मी करियर

    उर्मिला मांतोडकर ने केवल हिंदी ही नहीं मराठी समेत अन्‍य कई भाषाओं की फिल्‍मों में अभिनय कर चुकी हैं। भूत जैसी भयानक फिल्‍म में अपनी एंक्टिंग का जलवा दिखा चुकी उर्मिला ने अपने एंक्टिंग से एक बिदांस एक्‍ट्रेस की इमेज क्रिएट की है। बतौर चाइल्‍ड एक्‍टर उर्मिला ने मासूम फिल्‍म से बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद फिल्‍म रंगीला फिल्‍म से उन्‍हें बड़ी पहचान मिली इसके बाद 1991 में कौन, 2001 में प्‍यार तूने क्‍या किया से उर्मिला ने खूब शोहतर कमाई । उर्मिला ने चमत्‍कार, दौड़, इंडियन, चाइना गेट, खूबसूरत समेत अन्‍य फिल्‍मों से जमकर शोहरत कमाई। अब देखना है शिवसेना में शामिल होने के बाद रंगीला गर्ल का राजनीतिक करियर क्या रंग खिलाता है!

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+