Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी ने Tweet करके लोगों से वोट करने की अपील की

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आज 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, छठे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा छठे चरण में हरियाणा की 10 सीटें, देश की राजधानी दिल्ली की 7 सीटें, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 8 और झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है।इस चरण में एसपी चीफ अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन, ज्योतारादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज चेहरों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है।

Lok Sabha Election 2019: पीएम मोदी ने Tweet करके लोगों से वोट करने की अपील की

मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दें, आपको बता दें कि आज सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है।

10.17 करोड़ मतदाता

लोकसभा चुनाव के इस छठवे चरण में कुल करीब 10.17 करोड़ मतदाता मतदान के योग्य हैं जो 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए 1.13 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मतगणना 23 मई को होगी

लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है, मतगणना 23 मई को होगी। इसके अलावा मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के मकसद से कई पोलिंग बूथों के सजाया गया है ताकि वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोगों से चुनाव आयोग ने अपील की है कि वो अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+