IPL 2026: अंगकृष रघुवंशी पर चला BCCI का हथौड़ा, किस गलती के लिए हुआ जबरदस्त एक्शन?

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला गया मुकाबला न केवल उनकी बल्लेबाजी बल्कि उनके व्यवहार के कारण भी चर्चा में आ गया है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच में लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करने के बावजूद केकेआर के इस खिलाड़ी को अपनी एक गलती के कारण भारी आर्थिक दंड भुगतना पड़ा।

आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। इस पूरे विवाद की शुरुआत रघुवंशी के आउट होने के बाद हुई। फील्ड में बाधा डालने के कारण उनको आउट दिया गया, जब वह नौ रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की ओर लौट रहे थे, तब वह अपने आउट होने के तरीके से बेहद खफा नजर आए।

Angkrish Raghuvanshi

क्या थी रघुवंशी की गलती

मैदान से बाहर निकलते समय इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी हताशा सरेआम जाहिर की और गुस्से में आकर अपने बल्ले को बाउंड्री कुशन पर दे मारा। उनकी नाराजगी यहीं खत्म नहीं हुई, डगआउट में पहुंचते ही उन्होंने अपना हेलमेट भी जोर से फेंका। एक पेशेवर खिलाड़ी द्वारा खेल के उपकरणों और मैदान की संपत्ति के प्रति ऐसा व्यवहार आईपीएल के अनुशासन नियमों के दायरे में आता है।

मैच रेफरी ने रघुवंशी के इस कृत्य को गंभीरता से लिया और इसे आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया। नियमों के मुताबिक मैच के दौरान या आउट होने के बाद खेल उपकरणों, विज्ञापनों या मैदान की किसी भी सामग्री को नुकसान पहुंचाना या उन पर गुस्सा निकालना अनुचित माना जाता है। चूंकि यह लेवल 1 का अपराध था और रघुवंशी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली, इसलिए उन पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाने के साथ-साथ एक डिमेरिट पॉइंट देने का फैसला सुनाया गया।

अंगकृष के आउट की हो रही चर्चा

भले ही केकेआर ने इस मुकाबले को सुपर ओवर में जीतकर दो अंक हासिल कर लिए हों, लेकिन रघुवंशी को आउट देने का मामला काफी ज्यादा चर्चा में रहा है। रन लेने के लिए दौड़कर पीछे मुड़कर वापस भागते हुए थ्रो उनके शरीर से टकरा गया था। इसके बाद ऋषभ पंत ने अपील करके उनको आउट देने के लिए अंपायर को मजबूर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+