'नवरात्रि चल रहे, ऐसा रूप ना दिखाओ', उर्फी की नई स्टाइल, बेल्ट को क्रॉप टॉप बनाकर पहना
नई दिल्ली, 2 अप्रैल: उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी तो नहीं जीत पाई थीं, लेकिन वो उसके विनर से ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। इसमें सबसे ज्यादा उनकी चर्चा ड्रेसिंग सेंस को लेकर होती है। अब उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसकी वजह से उनको काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा। साथ ही लोग उन्हें ऐसा नहीं करने की नसीहत दे रहे हैं। (वीडियो-नीचे)

बेल्ट को बनाया टॉप
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ब्लैक रंग के क्रॉप टॉप में रहती हैं। इसके बाद वो एक बेल्ट लेती हैं। आमतौर पर बेल्ट को कमर पर पहना जाता है, लेकिन उर्फी ने नया एक्सपेरिमेंट किया और उस बेल्ट को क्रॉप टॉप बनाकर पहन लिया। बहुत से लोगों को उनका ये नया अंदाज काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

वीडियो के साथ लिखी ये बात
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उर्फी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मेरी कमर की बेल्ट को मैंने क्रॉप टॉप के रूप में इस्तेमाल किया। मैं सचमुच सोच रही थी कि इस चौड़ी कमर की बेल्ट का क्या किया जाए, इस वजह से मैंने क्रॉप टॉप बनाने का फैसला किया, ये इतना बुरा नहीं था। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

लोगों ने जमकर किया ट्रोल
इस नए फैशन के लिए बहुत से लोग उर्फी को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि नवरात्रि चल रहे हैं ऐसा रूप ना दिखाओ, जबकि दूसरे यूजर ने उन्हें छपरी कह दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये लड़की तो रणबीर सिंह से भी आगे निकल गई है। वैसे बहुत से लोग कमेंट सेक्शन में ऐसे भी थे, जिन्होंने उर्फी की तारीफ भी की।

फराह ने उठाए थे सवाल
हाल ही में उर्फी के एक वीडियो पर फराह अली खान ने कहा कि सॉरी कहने के लिए, लेकिन इस लड़की को अरुचिकर ड्रेसिंग के लिए फटकार लगाने की जरूरत है। लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं और उसे लगता है कि जिस तरह से वो कपड़े पहनती है लोगों को पसंद है। काश कोई उसे बताता क्यों नहीं कि लोगों को उसके कपड़े पसंद नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications