'ये उनके लिए जो फाइनल लिस्ट में...', UPSC क्लियर न कर पाने वालों के लिए IAS जितिन यादव का स्पेशल मैसेज
UPSC 2023 Result: द यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन(यूपीएससी)ने मंगलवार को सिविल सर्विस एक्सामिनेशन(सीएसई)2023 के रिज़ल्ट की घोषणा कर दी हैं।
जहां लिस्ट में जगह बनाने वाले लोग अपनी उपलब्धि को सैलिब्रेट कर रहे है, वहीं अन्य लोग देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सीएसई को क्रैक न कर पाने के कारण निराश हुए होंगे।

उनको आईएएस अधिकारी जितिन यादव ने उम्मीदवारों से हार न मानने का आग्रह किया। उन्होंने अपने एक्स ट्विटर के माध्यम से अपने आईएएस बनने के सफर को लेकर कुछ बातें शेयर की।
अधिकारी ने अपने पिछले अनुभव को शेयर
आईएएस अधिकारी ने अपने पिछले अनुभव को शेयर करते हुये लिखा,"मैं अपने गुड़गांव के घर पर था और मुझे पता चला कि परिणाम आज आएगा। मैंने हर 15 मिनट के बाद यूपीएससी की वेबसाइट देखी। आखिरकार लिंक आया और मैंने पीडीएफ डाउनलोड किया। दिल जोरों से धड़क रहा था।"
"मुझे Ctrl + F करने का साहस नहीं हुआ। पूरी लिस्ट को स्क्रॉल किया, मेरा नाम नहीं मिला। मैंने फिर से चैक किया, Ctrl + F किया और यह पुष्टि हुई, कि पवित्र पीडीएफ में मेरा नाम नहीं था।
लिस्ट में नाम न आने पर दुखी था ऑफिसर
यादव ने आगे लिखा,"मैं दुखी हो गया था कि लिस्ट में मेरा नाम नहीं आया। तब मेरे एक दोस्त ने मुझसे एक बात कही - जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए ही होता है। हम केवल अपना 100% दे सकते हैं। आगे दो रास्ते हैं - एक उदास हो जाओ और कुछ न करो, दूसरा कुछ दिनों के बाद तुरंत वापस आ जाओ और वही करों जो पिछले सभी चयनित उम्मीदवारों ने किया है।''
जितिन यादव ने चुना था दुसरा वाला विकल्प
"तब मैंने दुसरा वाला विकल्प चुना और तुरंत अपनी कमजोर कड़ियों पर काम करना शुरू कर दिया और साथ ही, उस रात एक अच्छी पार्टी भी की। जब मैं बिंदुओं को जोड़ता हूं, तो अब सब कुछ समझ में आता है। मैंने खुद पर, अपनी प्रक्रिया पर विश्वास किया और खुद को उससे भी आगे बढ़ाया। कट ऑफ को अच्छे अंतर से पार कर लिया''
जितिन यादव ने निकाला निष्कर्ष
आखिरी में उन्होंने निष्कर्ष निकाला, आईएएस अधिकारी ने उम्मीदवारों से हार न मानने का आग्रह किया और कहा, "गर्व करें कि आप यहां तक आए हैं। यदि आप दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं तो अपनी कमजोरी पर काबू पाने पर ध्यान केंद्रित करें, और यदि आप नहीं लिख रहे हैं तो एक छोटा ब्रेक लें, चीजों की योजना बनाएं और फिर निर्णय लें। बेहतर चीजें आपका इंतजार कर रही हैं।''












Click it and Unblock the Notifications