UPSC ने जारी किए सिविल सर्विस परीक्षा 2017 के नंबर, 2 नंबर के अंतर से अनुदीप बने टॉपर

नई दिल्ली। सिविल सर्विस परीक्षा 2017 में उत्तीर्ण छात्रों के अंक जारी कर दिए गए हैं। सिविल सर्विस परीक्षा में प्रथम स्थान पर आने वाले डुरीशेट्टी अनुदीप को 55.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी के तौर पर कार्यरत अनुदीप को 2,025 में से 1126 अंक हासिल हुए है।

 UPSC Releases Civil Services 2017 Marks, Topper Gets 55.6 Per Cent

उन्हें लिखित परीक्षा के 950 अंक और साक्षात्कार के 176 अंक मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाली अनु कुमारी को कुल 55.5 फीसदी अंक मिले है। अनु कुमारी को 1124 अंक मिले है, जिसमें लिखित परीक्षा में 937 अंक और साक्षात्कार में 187 अंक शामिल हैं। यानी महज दो अंकों की वजह से अनुदीप टॉपर बने।

990 परीक्षार्थी हुए थे उत्तीर्ण

27 अप्रैल को यूपीएससी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2017 के परिणाम जारी कर दिए थे। इस परीक्षा में 990 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे, जिसमें 750 पुरूष और 240 महिलाएं हैं। लिस्ट में 990 वें स्थान हासिल करने वाले हिमांशी भारद्वाज को 40.98 प्रतिशत मिले हैं। गौरतलब है कि 2017 में आयोजित सिविल सर्विस की परीक्षा में कुल 9,57,590 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 4,55,625 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 18 जून 2017 को आयोजित की गई थी। जिसमें 13,366 अभ्यर्थिेयों का चयन किया गया था। वहीं साक्षात्कार के लिए 2,568 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+