Avadh Ojha: UPSC वाले फेमस टीचर अवध ओझा AAP में हुए शामिल, क्या लड़ेंगे दिल्ली विधानसभा चुनाव?

Avadh Ojha News: यूपीएससी (UPSC) के सेलेब्रिटी शिक्षक अवध ओझा ने राजनीति में एंट्री कर ली है। अवध ओझा दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। अवध ओझा आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

रिपोर्ट के मुताबिक अवध ओझा दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि वो किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब, अवध ओझा के राजनीति में आने की बात सामने आई है। इससे पहले अवध ओझा भाजपा की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे।

Avadh Ojha News

AAP में शामिल होने के बाद क्या होले अवध ओझा?

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा, ''मैं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति में आकर शिक्षा के लिए काम करने का अवसर दिया। शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जो परिवार समाज और राष्ट्र की आत्मा है। जितने भी देश दुनिया में महान हुए उनकी पृष्ठभूमि में कहीं ना कहीं शिक्षा का योगदान रहा। आज मैं अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत पर एक बात साझा करना चाहता हूं कि राजनीति में आकर शिक्षा का विकास मेरा सर्वोत्तम उद्देश्य है।"

अवध ओझा ने कहा,

"दिल्ली के सरकारी स्कूल में 12वीं का रिजल्ट 97% है। 2015 में सरकारी स्कूल के केवल 15 बच्चों ने IIT-JEE MAINS क्वालीफाई किया था, इस बार 783 रहा। मेरा हमेशा नारा है कि शिक्षा शेरनी का दूध है जो पीएगा वो दहाड़ेगा।"

who is Avadh Ojha: कौन हैं अवध ओझा?

  • अवध ओझा देश के जाने-माने शिक्षक हैं। इनको लोग ओझा सर के नाम से भी जानते हैं। अवध ओझा यूपीएससी छात्रों को इतिहास पढ़ाते हैं। इनका अपना कोचिंग क्लास भी है।
  • 40 साल के अवध ओझा उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। ओझा सर का पूरा नाम ''अवध प्रताप ओझा'' है। उनका जन्म 3 जुलाई 1984 को हुआ था और उनके पिता का नाम श्रीमाता प्रसाद ओझा है।
  • ओझा सर के पिता गोंडा में पोस्टमास्टर के पद पर काम करते थे। अवध ओझा की मां वकील हैं। कहा जाता है कि अवध ओझा के पिता ने अपनी पत्नी की पढ़ाई के लिए पांच एकड़ जमीन बेच दी थी। ताकि उनकी पत्नी पढ़कर वकील बन सकें।
  • अवध प्रताप ओझा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोंडा में ही की है। अवध ओझा ने गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
  • अवध ओझा का सपना था कि वो एक आईएएस अफसर बने। अवध ओझा खुद यूपीएससी की परीक्षा के लिए तैयार कर रहे थे लेकिन वो इसमें असफल रहे। अवध ओझा के माता-पिता ने उनकी पढ़ाई के लिए जमीन बेचकर उन्हें दिल्ली भेजा था। अवध ओझा तमाम कोशिश के बावजूद मेंस परीक्षा पास नहीं कर पाए थे।
  • मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में अवध ओझा सर ने कहा था कि उनकी मां ने यूपीएससी पास ना करने को लेकर उनको ताना मारा था, जिसके बाद उन्होंने घर छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त के प्रयागराज के कोचिंग सेंटर में पढ़ाना शुरू किया। बच्चों को उनका पढ़ाने का तरीका पसंद आया और इनको ही उन्होंने अपना प्रोफेशन बना लिया।
  • साल 2020 में अवध ओझा ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरू किया। उनके चैनल का नाम Ray Avadh Ojha है। इसके अलावा उनका एक ऐप भी है। अवध ओझा IQRA IAS के फाउंडर भी हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+