UPSC Result Out: यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

UPSC Civil Services Result Out: यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इंटरव्यू दे चुके कैंडिडेट्स को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

यूपीएससी की वेबसाइट के मुताबिक आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान, तीसरे स्थान पर दोनुरूअनन्या रेड्डी रहीं। चौथा स्थान पीके सिद्धार्थ राम कुमार और पांचवां स्थान रुहानी ने हासिल किया है।

Aditya Srivastava topped

यूपीएससी की वेबसाइट के मुताबिक सामान्य वर्ग से 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165, एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 1016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। आईएएस पद के लिए कुल 180 का चयन हुआ है। आईएफएस के लिए 37, आईपीएस के लिए 200 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

आपको बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 28 मई को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे। सितंबर में मुख्य यानी कि मेन्स परीक्षा का आयोजन हुआ था। मेन्स के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे। मेंस वालों के पर्सनेल्टी टेस्ट 2 जनवरी से 9 अप्रैल के बीच आयोजित किए गए थे।

रैंक नाम

1 आदित्य श्रीवास्तव
2 अनिमेष प्रधान
3 दोनुरु अनन्या रेड्डी
4 पीके सिद्धार्थ रामकुमार
5 रुहानी
6 सृष्टि डबास
7 अनमोल राठौड़
8 आशीष कुमार
9 नौशीन
10 एश्वर्यम प्रजापति
11 कुश मोटवानी
12 अनिकेत शांडिल्य
13 मेधा आनंद
14 शौर्य अरोड़ा
15 कुणाल रस्तोगी
16 अयान जैन
17 स्वाती शर्मा
18 वरदह खान
19 शिवम कुमार
20 आकाश वर्मा

आपको याद दिला दें कि इससे पहले 2022 में यह परीक्षा आयोजित हुई थी तब इशिता किशोर ने टॉप किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया थीं। इसके बाद उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+