Rau's IAS Academy Delhi: राऊ कोचिंग के बेसमेंट में 3 मौतों की असली वजह क्या है? पढ़ें जांच रिपोर्ट
UPSC Aspirant Death Reason at Rau's IAS centre : राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में डूबने से श्रेया यादव, तान्या सोनी और नेविन दलविन की मौत की जांच रिपोर्ट दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने मंगलवार को मंत्री आतिशी मार्लेना को सौंपी गई है, जिसमें कई बातों का जिक्र है।
दिल्ली पुलिस और MCD अधिकारियों ने ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल स्पॉट पर पहुंचकर यूपीएससी के तीन अभ्यर्थियों की मौत के मामले कई एंगल से जांच की है।

मुख्य सचिव द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।
1. जांच रिपोर्ट के अनुसार सबसे बड़ी खामी तो यह सामने आई कि राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल ने ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इस तरह की आपात घटनाओं से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी नहीं किए गए थे।
2. Rau's IAS Study Circle में पार्किंग का रास्ता सीधे सड़क के सामने है और भारी बारिश के दौरान पानी स्टॉर्मवॉटर ड्रेन में जाने के बजाय सीधे संस्थान के पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करता है।
3. रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा कर्मचारियों की ओर से कोई सतर्कता नहीं बरती गई, जिसके परिणामस्वरूप पानी बिना रुके पार्किंग क्षेत्र को पार कर बेसमेंट में घुस गया, जिससे तीन छात्रों की मौत हो गई।
4. मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि शंकर रोड से पूसा रोड तक की सड़क तश्तरी के आकार की है और राऊ के कोचिंग संस्थान के सामने सबसे निचला बिंदु है। अधिक बारिश के दौरान, 200 फीट के इस हिस्से में पानी जमा हो जाता है और जब भी वाहन इस हिस्से से गुजरते हैं तो स्थिति और भी खराब हो जाती है।
5. जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारी बारिश की स्थिति में सड़क की स्थिति के कारण इस क्षेत्र में पानी जमा हो जाता है। पानी जो कि स्टॉर्मवॉटर ड्रेन में जाना चाहिए था और फिर बैरल में चला जाना चाहिए था, वह पार्किंग क्षेत्र की ओर बढ़ जाता है।
6. जांच रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि मालिकों ने ड्रेनेज सिस्टम को ग्रेनाइट/मार्बल/कोटा पत्थर डालकर ढक दिया है, जिससे नालों की सफाई की कोई गुंजाइश नहीं बची है।












Click it and Unblock the Notifications