Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UPSC टॉपर जागृति ने परीक्षा से पहले की थी 14 घंटे तक पढ़ाई, कोरोना महामारी के समय आई थी दिक्कतें

नई दिल्ली, सितंबर 25। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में भोपाल की जागृति अवस्थी ने ऑल इंडिया टॉप किया है। शुक्रवार को परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। 24 साल की जागृति ने दूसरे प्रयास में इस परीक्षा को निकाला है। इससे पहले भी उन्होंने प्रीलिम्स अटैंप्ट किया था, लेकिन वो उसमें पास नहीं हो पाई थीं, लेकिन जागृति ने ये ठान लिया था कि उन्हें अपने बचपन का सपना पूरा करना है और अपने कठिन परिश्रम की बदौलत ही वो आज इस उपलब्धि को हासिल कर पाई हैं।

जागृति ने दो साल BHEL कंपनी में किया काम

जागृति ने दो साल BHEL कंपनी में किया काम

जागृति अवस्थी अब देश की ब्यूरोक्रेसी का हिस्सा बनेंगी। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में जागृति अपने आगे के लक्ष्य के बारे में बताती हैं कि वो प्रशासन का हिस्सा रहकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए काम करना चाहती हैं। अवस्थी ने कहा है कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ने उन्हें सफलता हासिल करने में मदद की है। उन्होंने बताया कि भोपाल से मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएएनआईटी) से बीटेक पूरा करने के बाद उन्होंने BHEL कंपनी में 2017 से 2019 तक काम किया था, लेकिन मेरा बचपन का सपना यही था कि मैं जिला कलेक्टर बनूं और सामाजिक क्षेत्र में लोगों के लिए काम करूं।

Recommended Video

    UPSC Civil Services Result 2020: Shubham Kumar बने टॉपर, यहां देखें Topper की लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बाद छोड़ी थी नौकरी

    पहले प्रयास में सफलता नहीं मिलने के बाद छोड़ी थी नौकरी

    जागृति आगे कहती हैं कि इंजीनियरिंग सेक्टर को चुनने के बाद उन्हें अच्छी नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन वो लगातार सिविल सेवा में जाने के लिए मेहनत कर रही थीं। उन्होंने कहा, "जब मुझे पहले प्रयास में सिविल सेवाओं के लिए नहीं चुना गया, तो मैंने (BHEL) में नौकरी छोड़ने का फैसला किया और सीएसई के लिए अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया।

    कोरोना काल में पढ़ाई में आई दिक्कतें

    कोरोना काल में पढ़ाई में आई दिक्कतें

    अपनी तैयारी के बारे में बताते हुए जागृति कहती हैं कि 2019 में नौकरी छोड़ने के बाद मैंने सिर्फ अपनी तैयारी पर ध्यान लगाया और कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में मुझे तैयारी करने में काफी परेशानियां हुई, क्योंकि उस वक्त कोचिंग सेंटर बंद थे, लेकिन मैंने घर पर ही रहकर तैयारी की। महामारी के वक्त जागृति घर में ही रहकर करीब 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। वहीं एग्जाम से 2 महीने महीने उन्होंने 12 से 14 घंटे पढ़ना शुरू कर दिया। जागृति अब UPSC टॉपर बनने के बाद उन युवाओं को संदेश दे रही हैं, जो सिविल सेवा की तैयारी में लगे हैं। उनका कहना है कि कड़ी मेहनत करते रहिए और खुद पर भरोसा रखिए, बस फिर कोई रोकने वाला नहीं है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+