अच्छे दिनों का हाल होगा शाइनिंग इंडिया जैसा, हम 2019 में करेंगे वापसी- सोनिया गांधी
नई दिल्ली। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अच्छे दिनों का हाल शाइनिंग इंडिया जैसा होगा। सोनिया ने कहा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मुद्दों में मोदी सरकार की ओर से किए गए वादे शामिल है। सोनिया ने कहा कि 2019 में कांग्रेस की वापसी होगी। उन्होंने पूछा कि क्या साल 2014 की 26 मई से पहले देश में ब्लैक होल था? क्या भारत का विकास सिर्फ 4 साल पहले हुआ है? क्या ऐसा कहना हमारे लोगों का अपमान नहीं है?

राहुल पर जताया भरोसा
सोनिया ने राहुल गांधी भरोसा जताते हुए कहा कि वो अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उनकी चिंता खत्म हो गई है। सोनिया ने कहा कि राहुल अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और उनके कुछ पूछने पर मैं उन्हें सलाह देती हूं। वहीं प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि वो फैसला खुद लेंगी। सोनिया से जब प्रधानमंत्री यनरेंद्र मोदी पर पूछा गया तो मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि मैंने यहां पूरी रामायण पढ़ दी और आप पूछ रहे हैं कि सीता कौन थी?

भारत एक महान देश
सोनिया ने कहा कि भारत एक महान देश है। यह विविधिताओं से भरा देश है। यह हम सब से हैं। हमें इसकी रक्षा करनी होगी। यह हमारा कर्तव्य है। सोनिया ने कहा कि हर कोई जानता है कि रोजगार की स्थिति क्या है, लेकिन अचानक से हमें बताया जाता है कि साल 2017 में 7.5 मिलियन नौकरियां पैदा की गई। यह दावा भी वास्तव में व्यापक रूप से खारिज कर दिया गया।

आधार के मुद्दे पर सोनिया ने कहा कि ...
आधार के मुद्दे पर सोनिया ने कहा कि आधार सशक्तिकरण का एक साधन था। यह नियंत्रण के एक घुसपैठ के साधन में बदल दिया जा रहा है। पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आरटीआई लाया गया था आज उस कानून ठंडे बस्ते में है। आरटीआई और आरटीआई कार्यकर्ता मारे जा रहे हैं

जजों की प्रेस वार्ता पर भी सोनिया ने की टिप्पणी
सोनिया ने बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की प्रेस वार्ता पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका अशांति में है। सिविल सोसाइटी को चुप कराया जा रहा है और राजनीतिक विरोधियों को जांच एजेंसियों की ओर से जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications