EXCLUSIVE: ऑडियो क्लिप में महिला ने खोल दी यूपी की ''कानून व्यवस्था'' की पोल

लखनऊ। वनइंडिया यूपी में आपराधिक घटनाओं और शासन, प्रशासन की ढ़ीला हवाली के मामलों की श्रंखला सबूतों के साथ बीते कई दिनों से लगातार दर्शा रहा है। साथ ही 1090 यानि वीमेन पावर हेल्प लाइन की फिलवक्त वास्तविकता क्या है, इसे भी आप सभी लोगों तक पहुंचा रहा है। EXCLUSIVE: अखिलेश यादव के "ड्रीम प्रोजेक्ट 1090" की हकीकत!

UP women power helpline exposed

इसी क्रम में आज हमें एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से एक महिला महिला सम्मान प्रकोष्ठ में इंस्पेक्टर पद पर तैनात सत्या सिंह से न्याय की खातिर गुहार लगा रही है।

मायके से पैसे न लाने पर करते हैं मारपीट

लखीमपुर के डीसी रोड, कांशीराम आवास योजना में (महिला थाने के पास) रहने वाली मोनी की शादी को अभी महज 4 साल ही हुए हैं। लेकिन मोनी ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे अपने मायके से पैस लाने का दबाव बना रहे हैं। मोनी के मुताबिक शादी के वक्त तो ससुराल वालों ने कोई डिमांड नहीं की थी लेकिन कुछ वक्त बाद वे पैसे लाने का दबाव बनाने लगे।

और ऐसा न करने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी करते हैं। मोनी ने प्रताड़ना का आरोप अपने पति मुकेश कश्यप, पति के बड़े भाई उमेश कश्यप पर लगाया। मोनी का कहना है कि बीती 11 तारीख को उसके ससुराल वालों ने बुरी तरह से पीटा।

प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप

इस पूरे मामले में मोनी ने प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की कार्यवाही न होने की बात कही। उसका कहना है कि वह लखीमपुर कोतवाली और महिला थाने में शिकायत के लिए गई लेकिन कुछ भी हल नहीं निकला।

प्रशासन के कर्तव्यों पर सवाल उठाते हुए मोनी ने कहा कि जब उसने कोतवाल के आगे मदद की खातिर गुहार लगाई और कहा कि जब मार डालेंगे तभी कुछ करेंगे क्या, तो जवाब में कोतवाल ने कहा कि हां जब मार डालेंगे तभी कार्यवाही होगी। पती पत्नी का झगड़ा बताकर पुलिस मामले से दूरी बनाने की कोशिश कर रही है।

अब आप सुनिए ये ऑडियो क्लिप जिसमें महिला का साफ-साफ कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है-

1090 से भी नहीं मिली कोई मदद

महिला द्वारा की जा रही बातचीत के आधार पर वह लखीमपुर की रहने वाली है। और जब उसने 1090 पर कॉल की तो भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। महिला ने 20 दिन पहले वीमेन पावर हेल्पलाइन पर कॉल की थी। फोन करने के बावजूद उसे किसी प्रकार की सहायता नहीं दी गई।

बातचीत के दौरान महिला का कहना है कि उसे बार-बार मारने की धमकी दी जा रही है। कई बार पिटाई भी की गई। महिला सम्मान प्रकोष्ठ के द्वारा पीड़ित महिला को लखनऊ मुख्यालय आने के लिए कहा गया है लेकिन मोनी के मुताबिक उसे घर वाले घर से शिकायत हो जाने के डर से निकलने ही नहीं देते हैं। मदद न मिलने से मोनी का विश्वास कानून व्यवस्था से उठता जा रहा है।

सशक्त नहीं विभक्त हो रही है ''महिला''

भारतीय वायुसेना में आज तीन महिलाओं ने बतौर फाइटर पाइलेट ज्वाइन किया है। हालांकि 2018 में वे पूरी तरह से ट्रेनिंग हो जाने के बाद फाइटर पाइलेट के रूप में सेना को अपना योगदान दे सकेंगी। करीबन आज हर विभाग में महिलाएं हैं।

लेकिन इस तरह के मामले सशक्त के आगे सवालिया निशान बनकर खड़े हो जाते हैं। साथ ही सरकार द्वारा महज दिखावे के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं जिनके माध्यम से महिलाओं को सहायता मिल सके वे खुद ब खुद कठघरे में खड़ी नजर आती हैं। सच्चे प्रयास कीजिए...साथ दीजिए इनका...क्योंकि ये मुल्क, व्यक्ति विशेष, औदे की पहचान हैं। हमारी और आपकी भी जन्मदात्री भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+