जानिए उस महिला के बारे में जो सियाचिन के जाबांज को देना चाहती है किडनी
नयी दिल्ली। सियाचिन में 6 दिनों तक भारी बर्फ के नीचे दबे रहे लांसनायक हनुमनथप्पा कोपड़ की हालत नाजुक बनी हुई हैं। वो दिल्ली के सेना अस्पताल आरआर हॉस्पिटल में भर्ती है। लांस नायक थप्पा कोमा में है और उनकी किडनी और लिवर ने काम करना बंद कर दिया है। जानें सियाचिन में क्यों शहीद हुए जवान, क्या हैं चुनौतियां?

ऐसे में उनकी जिंदगी की खातिर लखिमपुरखीरी जिले की एक महिला ने अपनी किडनी देने की पेशकश की है। उसने एक न्यूज़ चैनल की हेल्पलाइन में फोन कर यह पेशकश की है। टीवी पर हनुमनथप्पा के बारे में यह खबर देखकर निधि पांडे ने ये अहम फैसला किया है। अब उनसे सेना अस्पताल के क्टर संपर्क कर रहे हैं।
कौन हैं निधि पांडेय?
- 25 साल की निधि पांडेय लखीमपुर खीरी के भीरा थाना इलाके में गांव पड़रिया तुला की रहने वाली हैं।
वो एक हाउस वॉइफ है। - उनके पति दीपक प्राइवेट बस के मैनेजर हैं और सामाजिक काम के लिए गांव में मशहूर हैं।
- निधि के पति ने कई बार ब्लड डोनेट किया है। उन्होंने अपनी आंखें में डोनेट कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications