उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में था लश्‍कर का आतंकी संदीप, कर रहा था बैंकों की लूट में मदद

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस की ओर से सोमवार को घाटी में राज्‍य व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी दी गई। इंस्‍पेक्‍टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) मुनीर खान ने बताया कि घाटी में एटीएम लूट की जो वारदाते हुई हैं उसके पीछे एक व्‍यक्ति संदीप शर्मा का भी हाथ था। इसके अलावा पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि डीएसपी अयूब पंडित की हत्‍या का केस भी सुलझा लिया गया है।

उत्‍तर प्रदेश के संदीप शर्मा की मदद से लश्‍कर के आतंकियों ने लूटे कश्‍मीर घाटी के बैंक

उत्‍तर प्रदेश का रहने वाला संदीप

आईजीपी मुनीर खान ने बताया कि संदीप उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है। उन्‍होंने जानकारी दी कि संदीप उस समय उसी घर में मौजूद था जहां पर लश्‍कर का टॉप कमांडर बशीर लश्‍कर रह रहा था। आपको बता दें कि हाल ही में लश्‍करी को सेना ने एक एनकाउंटर में मार गिराया है। आईजी मुनीर ने यह भी बताया कि लश्‍कर के आतंकियों ने राज्‍य में एटीएम की लूट में संदीप की मदद ली थी। इसके अलावा संदीप कुछ अनैतिक गति‍विधियों में भी शामिल था। आईजी मुनीर खान ने यह जानकारी भी दी कि पुलिस ने डीएसपी अयूब पंडित की हत्‍या का केस भी सुलझा लिया है। उनकी पिस्‍तौल और उनका पर्स बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+